{"_id":"5d6bbb738ebc3e01665e308a","slug":"six-mps-including-lalu-prasad-yadav-and-shahnawaz-hussain-did-not-pay-the-rent-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव और शाहनवाज हुसैन समेत छह सांसदों ने नहीं चुकाया मकान का किराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लालू यादव और शाहनवाज हुसैन समेत छह सांसदों ने नहीं चुकाया मकान का किराया
Sun, 01 Sep 2019 06:07 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
लालू यादव और शाहनवाज हुसैन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन समेत छह सांसदों द्वारा मकान का किराया नहीं चुकाने का मामला सामने आया है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव, शाहनवाज हुसैन, दिनेशचंद्र, ब्रह्मानंद, निशिकांत दुबे और निखिल चौधरी को कार्यकाल के दौरान दिल्ली में सरकारी आवास दिए गए थे लेकिन कई सालों से इन्होंने मकान का किराया ही नहीं चुकाया। इनपर 11 लाख 74 हजार 161 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर के डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने इसका खुलासा किया है। इन किराएदारों में सबसे ज्यादा किराया लालू प्रसाद पर बकाया है। जबकि सबसे कम किराया खगड़िया से सांसद रहे दिनेशचंद्र यादव पर बकाया है। दूसरे सबसे बड़े बकाएदार भागलपुर से सांसद रहे शाहनवाज हुसैन हैं।
विज्ञापन
तीसरे पायदान पर कटिहार से सांसद रहे निखिल चौधरी, चौथे पर मुंगेर से सांसद रहे ब्रह्मानंद मंडल और पांचवें स्थान पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट अजीत कुमार सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर से 27 दिसंबर, 2017 को जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
20 अगस्त 2019 को डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स के डिप्टी डायरेक्टर (रेंट) संजय कुमार ने सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन को जानकारी देने को कहा। 18 मार्च 2019 तक की दी गई जानकारियों में साफ हुआ कि भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, मधेपुरा व खगड़िया के पूर्व सांसदों व गोड्डा सांसद ने किराए का भुगतान नहीं किया।