{"_id":"5ea5d59e730e5b222738fc16","slug":"six-family-members-of-kurnool-mp-sanjeev-kumar-tested-positive-for-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश: सांसद के परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 1000 से अधिक मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्रप्रदेश: सांसद के परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 1000 से अधिक मामले
Mon, 27 Apr 2020 12:11 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर संजीव कुमार, सांसद, कुरनूल
- फोटो : social media
कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसकी चपेट में हर वर्ग और तबके के लोग आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में रविवार को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का परिवार भी संक्रमित हो गया। वाईएसआर कांग्रेस और कुरनूल के सांसद डॉ. संजीव कुमार के परिवार के छह सदस्य इस जानलेवा महामारी से संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
Six of my family members have been tested positive for #COVID19 in Kurnool, Andhra Pradesh: Kurnool MP Dr. Sanjeev Kumar pic.twitter.com/H3eURtP8EV
— ANI (@ANI) April 26, 2020
विज्ञापन
इस बात की जानकारी खुद सांसद संजीव ने ही दी और बताया कि उनके 80 वर्षीय पिता, दो भाई और उनकी पत्नियां और एक भतीजे में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। संजीव के मुताबिक सभी का इलाज कुरनूल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि वे सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे और पृथक रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1097 हो गई है, जिनमें कुरनूल में सर्वाधिक 279 मामले दर्ज किए गए हैं।