फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Situation of constitutional lawlessness in West Bengal: Central Government

पश्चिम बंगाल में संवैधानिक अराजकता के हालात : केंद्र सरकार

Sat, 30 Mar 2019 06:44 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 30 Mar 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Situation of constitutional lawlessness in West Bengal: Central Government
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है और वहां संवैधानिक अराजकता जैसे हालात बन गए हैं। केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि हालात इतने खराब हैं कि कस्टम अधिकारियों के कोलकाता हवाईअड्डे पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को जांच के लिए रोकने पर पश्चिम बंगाल पुलिस उन्हें धमकाने पहुंच गई। अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कस्टम अधिकारियों के खिलाफ महज इसलिए एफआईआर दर्ज की गई, क्योंकि उन्होंने 15-16 मार्च की मध्य रात दो महिलाओं के बैग की जांच की थी। इस पर कोलकाता पुलिस का भारी अमला एयरपोर्ट में पहुंच गया और कस्टम अधिकारियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। मेहता ने कहा कि यह पूरा प्रकरण सीसीटीवी कैमरों में कैद है। 
विज्ञापन


इस पर पीठ ने पूछा, आखिर आप हमसे क्या चाहते हैं? जवाब में मेहता ने कहा कि हम संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहते हैं, जो अभी तक नहीं किया गया है। इसके बाद पीठ ने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि हम इस मामले में कुछ करें, तो आपको आवेदन दाखिल करना चाहिए। इस पर मेहता सहमत हो गए। दूसरी तरफ, राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्य सरकार का पक्ष जाने बगैर यह सब मसला सिर्फ मीडिया में चर्चा के लिए उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed