फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SIT arrested Umar Shariff in Bengaluru Accused was propagating for IMA & Mansoor Khan for last 5 yrs

एसआईटी ने मंसूर खान और आईएमए के लिए प्रचार करने वाले उमर शरीफ को किया गिरफ्तार 

Fri, 19 Jul 2019 02:18 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 19 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
SIT arrested Umar Shariff in Bengaluru Accused was propagating for IMA & Mansoor Khan for last 5 yrs
Umar Shariff - फोटो : ANI
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) गिरीश एस के मुताबिक एसआईटी ने बन्नेरुघट्टा रोड, बागलूरू से उमर शरीफ को गिफ्तार किया है। शरीफ यहां पर अल बशीर नाम से एक स्कूल चला रहा था। यह आईएमए और मंसूर खान के लिए पिछले 5 साल से प्रचार भी कर रहा था। शरीफ को 22 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।   
विज्ञापन

 

बता दें कि करोड़ों रुपये के आईएमए ज्वेलर्स पोंजी घोटाला मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से निलंबित विधायक रोशन बेग को हिरासत में ले लिया था। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा था कि जिस वक्त बेग को हिरासत में लिया गया, वह उस वक्त बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर से चार्टर्ड विमान में सवार होने वाले थे। 

कार्लटन हाउस स्थित सीआईडी मुख्यालय में रोशन बेग से पूछताछ की गई। सीआईडी ने दोबारा पूछताछ के लिए उन्हें 19 जुलाई को बुलाया। बेग के वकील ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आईएमए मामले के संबंध में अपने मुवक्किल की नजरबंदी पर सवाल उठाया है।

कुमार स्वामी ने अरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के निजी सहायक संतोष भी बेग के साथ ही थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उस वक्त भाजपा विधायक योगेश्वर भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने लिखा कि यह भाजपा के लिए शर्मनाक है कि वह आईएमए मामले में जांच का सामना कर रहे एक पूर्व मंत्री की मदद कर रही है।

बता दें कि सिद्धारमैया सरकार में पूर्व मंत्री रहे बेग पर कंपनी के मालिक मोहम्मद मंसूर खान से 400 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। हालांकि विधायक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। खान पर 42 हजार निवेशकों के साथ 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

खान के बिजनेस पार्टनर मोहम्मद खालिद अहमद ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया था। अहमद ने इसमें आरोप लगाया था कि खान ने उसके साथ 4.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। खालिद के बाद कई निवेशकों ने भी खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके कुछ समय बाद ही खान के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया और पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया गया। खान की आईएमए से संबंधित संपत्ति पर लगातार छापा मारा जा रहा है। खान का कथित तौर पर आरोप है विधायक बेग ने उनसे 400 करोड़ रुपये लिए हैं, जिसे उन्होंने लौटाया नहीं है।

आईएमए पोंजी घोटाले मामले का मुख्य आरोपी मंसूर खान भारत आने के लिए तैयार है। मंसूर ने कहा कि ‘मैं अगले 24 घंटों में भारत लौटूंगा, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सबसे पहले, भारत छोड़ना एक बड़ी गलती थी, लेकिन हालात ऐसे थे कि मुझे छोड़ना पड़ा। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरा परिवार कहां है।’ इससे पहले आरोपी मोहम्मद मंसूर खान दो बार दुबई से भागने की कोशिश कर चुका है। वह बंगलूरू से आठ जून को भाग गया था। यह बात एसआईटी की जांच में सामने आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed