फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sister Lucy petition dismissed in Kerala over sexual abuse harassment

यौन उत्पीड़न मामला: केरल में सिस्टर लूसी की याचिका खारिज, चर्च ने किया बर्खास्त

Mon, 14 Jun 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 11:43 AM IST
सार

रेप मामले में अभियुक्त बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली नन सिस्टर लूसी कलप्पुरा ने अपनी आत्मकथा में  पादरियों और बिशप्स द्वारा यौन उत्पीड़न का जिक्र किया। लूसी ने कहा कि लोग यह सब जानते हैं, लेकिन इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाते हैं।

विज्ञापन
Sister Lucy petition dismissed in Kerala over sexual abuse harassment
सिस्टर लूसी की याचिका ख़ारिज - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांसिस्कन क्लैरिस्ट कांग्रिगेशन से सिस्टर लूसी कलप्पुरा के निष्कासन के बाद केरल में सिस्टर लूसी की याचिका चर्च ने खारिज कर दी है। सात ही उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। फ्रांसिस्कन क्लैरिस्ट कांग्रिगेशन ने 2019 में नन की जीवनशैली को लेकर आपत्ति जताते हुए निष्कासित कर दिया था।  रेप मामले में अभियुक्त बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली ननों में से एक सिस्टर लूसी कलप्पुरा भी शामिल थीं। सिस्टर लूसी ने अपनी आत्मकथा में पादरियों और बिशप्स द्वारा यौन उत्पीड़न का जिक्र किया था। उसके बाद उनपर कार्रवाई शुरू हो गई। 

विज्ञापन


केरल कोर्ट ने निष्कासन पर लगाई थी रोक
हालांकि, दिसंबर 2019 में केरल के वायनाड की एक कोर्ट ने चर्च के कानूनों के उल्लंघन के आरोप में धर्मसंघ से निष्कासित नन लूसी को राहत दी थी। कोर्ट ने सिस्टर लूसी के निष्कासन पर जनवरी 2020 तक रोक लगा दी थी।  सिस्टर ने फ्रांसिस्कन क्लैरिस्ट कांग्रिगेशन ने नन लूसी को अगस्त 2019 में ही हटा दिया था।  लूसी ने निष्कासन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि बिना उनका पक्ष सुने ही उन्हें  धर्मसंघ से बाहर कर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed