कुवैत एयरपोर्ट पर अदनान सामी के स्टाफ को कहा 'इंडियन डॉग्स', सुषमा ने तुरंत लिया संज्ञान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायक अदनान सामी को कुवैत में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों अदनान अपनी टीम के साथ लाइव परफॉर्मेंस के लिए कुवैत में थे। इस दौरे को लेकर वह बेहद उत्साहित थे जिसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने ट्वीटर पर शेयर कीं। लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।
अपने ट्वीटर अकाउंट पर अदनान ने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास को टैग करते हुए शिकायत की कि वहां उनके स्टाफ का अपमान किया गया है। उन्होंने लिखा कि 'हम आपके शहर में मोहब्बत लेकर आए थे और हमारे साथ ऐसा सलूक किया। आपने हमारी कोई सहायता नहीं की। कुवैत एयरपोर्ट इमिग्रेशन ने बिना किसी वजह मेरे स्टाफ को परेशान किया। उन्हें इंडियन डॉग्स कहा और जब इस बारे में आपसे संपर्क किया तो आपने कुछ नहीं किया। इस तरह का व्यवहार करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई।'
अदनान सामी के इस ट्वीट्स के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तुरंत संज्ञान लिया है। अदनान ने ट्वीट में सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया था। इसके कुछ देर बार गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने अदनान को ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'अदनान आपके साथ जो हुआ उसके लिए खेद है। इस मामले में हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संज्ञान लिया है। उनसे अभी बात कीजिए।'
@indembkwt We came 2 ur city wt luv & our Indian brethren embraced us with it. U gave no support. Kuwaiti airport immigration mistreated my staff 4 no reason & called thm ‘Indian Dogs’! Wn u wr contacted u did nothing!! How dare d Kuwaitis behave like this with arrogance?! pic.twitter.com/9OPfuPiTW1
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) May 6, 2018
इसके बाद अदनान ने रिजिजू को धन्यवाद करते हुए लिखा कि 'आपने हमारी चिंता की इसके लिए धन्यवाद। सुषमा स्वराज जी का दिल संवेदनाओं से भरा है वो लगातार मुझसे संपर्क में हैं और हमारा ध्यान रख रही हैं। हमें गर्व है कि वह हमारी विदेश मंत्री हैं और दुनिया में हर जगह हमारा ख्याल रखती हैं।'
गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलिवुड के कई स्टार्स को विदेशों में अपमान का सामना करना पड़ा है। ऐसा ही अपमान बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान का भी हुआ था। जब उन्हें एयरपोर्ट पर रोक कर उनके साथ जबरदस्ती की गई थी। बता दें कि अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तानी हैं। भारतीय संगीत जगत में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिकता दी थी।