फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Since triple talaq law, rate of divorce among Muslims came down by 96 pc: Arif Mohd Khan

Arif Mohammad: केरल के राज्यपाल का दावा- तीन तलाक कानून के बाद 96 फीसदी कम हुई घटनाएं; UCC को लेकर कही यह बात

Thu, 13 Jul 2023 09:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 09:52 PM IST
सार

Arif Mohammad: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को कहा कि 2019 में तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाए जाने के बाद से मुसलमानों में इसकी दर में 96 फीसदी की कमी आई है और इससे महिलाओं व बच्चों को फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Since triple talaq law, rate of divorce among Muslims came down by 96 pc: Arif Mohd Khan
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को कहा कि 2019 में तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाए जाने के बाद से मुसलमानों में इसकी दर में 96 फीसदी की कमी आई है और इससे महिलाओं व बच्चों को फायदा हुआ है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर यहां एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह अजीब नहीं है कि जब कोई न्याय मांगता है तो पहले धर्म का जिक्र करना पड़ता है।

विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा यूसीसी पर अपनी आपत्तियां विधि आयोग को भेजे जाने पर खान ने कहा कि हर किसी को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, 'विधि आयोग ने सुझाव मांगे हैं... और मुझे पूरी उम्मीद है कि जो भी सुझाव आएंगे, उन पर विधि आयोग और सरकार पूरा ध्यान देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीसी विवाह, तलाक और विरासत पर कानूनों के एक सामान्य सेट को संदर्भित करता है जो धर्म, जनजाति या अन्य स्थानीय रीति-रिवाजों के बावजूद सभी भारतीय नागरिकों पर लागू होगा। विधि आयोग ने 14 जून को यूसीसी पर नए सिरे से विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू की थी और राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मुद्दे पर सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों सहित हितधारकों से राय मांगी थी।

विज्ञापन

खान ने अपने संबोधन में 1980 के दशक के शाह बानो मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 की प्रशंसा की, जो मुसलमानों में तीन तलाक के माध्यम से तत्काल तलाक की प्रथा को दंडनीय अपराध बनाता है, जिसमें तीन साल तक की कैद का प्रावधान है। उन्होंने याद करते हुए बताया कि कैसे 2017 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद से दो साल लग गए। शीर्ष अदालत ने 3:2 के बहुमत से फैसला सुनाया था कि मुस्लिमों में तीन तलाक की प्रथा 'अमान्य', 'अवैध' और 'असंवैधानिक' है। अदालत ने यह भी कहा कि तीन तलाक कुरान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

खान ने कहा, 'क्या आप जानते हैं कि फैसले के बाद तीन तलाक एक दिन भी नहीं रुका।' उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने फैसले के बाद भी एक महिला के साथ इस तरह के मामले का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने जिक्र किया कि कैसे मुसलमानों में तीन तलाक के माध्यम से तत्काल तलाक की प्रथा को दंडनीय अपराध बनाने में दो साल लग गए।
 

उन्होंने कहा, 'तलाक पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, और इसे प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और इसे दंडनीय अपराध बनाने का परिणाम यह है कि मुस्लिम समुदाय में तलाक की दर में 96 फीसदी की कमी आई है और इससे न केवल महिलाओं को फायदा हुआ, बल्कि उन बच्चों को भी फायदा हुआ जिनका भविष्य पहले तलाक के कारण बर्बाद हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed