फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim turns 50, CM Prem Singh Tamang congratulates; SKM takes out Tiranga Yatra

50 Years Of Sikkim: पचास वर्ष का हुआ सिक्किम, सीएम प्रेम सिंह तमांग ने दी बधाई; एसकेएम ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 16 May 2025 03:17 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: एन अर्जुन Updated Fri, 16 May 2025 03:17 PM IST
सार

Sikkim Turns 50: सिक्किम आज 50 वर्ष का हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहीं आज सत्ताधारी दल एसकेएम की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

विज्ञापन
Sikkim turns 50, CM Prem Singh Tamang congratulates; SKM takes out Tiranga Yatra
पचास वर्ष का हुआ सिक्किम, निकाली गई तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम के लोग आज राज्य का 50वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज से 50 साल पहले 16 मई 1975 के दिन ही सिक्किम भारत का 22 राज्य बना। इससे पहले यहां पर राजा का शासन हुआ करता था। सिक्किम में लोकतंत्र की शुरुआत भी आज ही के दिन से हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन


एसकेएम ने निकाली तिरंगा रैली
इस मौके पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने एमजी मार्ग से गंगटोक के पलजोर स्टेडियम तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन भी दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Amit Shah: 'देश का नाम रोशन किया', माउंट मकालू फतह करने पर अमित शाह ने आईटीबीपी जवानों को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई! इस वर्ष, यह अवसर और भी खास है क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम शांत सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है। इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग हमेशा समृद्ध रहें।'
 
सभी प्रदेशवासियों का आभार- सीएम तमांग
इस दौरान सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि, जैसे ही हम सिक्किम के राज्यत्व के 50 गौरवशाली वर्षों का गर्व के साथ उत्सव मना रहे हैं, मैं आज सुबह तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का दिल से धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा हमारे साझा एकता, देशभक्ति और हमारी सशस्त्र सेनाओं की अद्वितीय वीरता को समर्पित एक सशक्त श्रद्धांजलि थी। ऑपरेशन सिंदूर इस यात्रा के केंद्र में था- यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और हमारी संप्रभुता की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों की एक गंभीर याद दिलाता है। 


यह भी पढ़ें - SC: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में 11वीं महिला जज न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी हुईं रिटायर, जानें उनके बारें में

सिक्किम की जनता द्वारा आयोजित यह यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं थी, बल्कि यह हमारी भारतीय पहचान का एक गर्वपूर्ण उत्सव थी और शांति, साहस, तथा राष्ट्रीय गौरव के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति थी। हमने एक साथ गर्व से कदम बढ़ाए — सिक्किम के लिए, भारत के लिए।

'सिक्किमवासी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं'
सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने एक पोस्ट में लिखा, इस ऐतिहासिक दिन पर, जब हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं हर सिक्किमवासी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। 16 मई, 1975 हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। यह वह दिन था जब सिक्किम औपचारिक रूप से भारतीय संघ में शामिल हुआ और एक ऐसे भविष्य को अपनाया जो वादे, एकता और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं से भरा था। हम एक साथ मिलकर एक ऐसे सिक्किम का निर्माण करने के लिए काम करते हैं जो दूरदर्शी, समावेशी, पर्यावरण के प्रति जागरूक और अपनी पहचान और मूल्यों में गहराई से निहित हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed