फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah congratulates ITBP personnel for success in summiting Mount Makalu News In Hindi

Amit Shah: 'देश का नाम रोशन किया', माउंट मकालू फतह करने पर अमित शाह ने आईटीबीपी जवानों को दी बधाई

Fri, 16 May 2025 02:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 16 May 2025 02:45 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईटीबीपी के जवानों को दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर सफल चढ़ाई करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवानों ने देश का नाम रौशन किया है। 

विज्ञापन
Amit Shah congratulates ITBP personnel for success in summiting Mount Makalu News In Hindi
अमित शाह ने आईटीबीपी कर्मियों को बधाई दी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को माउंट मकालू पर चढ़ाई में सफलता पाने पर बधाई दी। अमित शाह ने जवानों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू को फतह करने पर आईटीबीपी के वीर जवानों को हार्दिक बधाई।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने बेहद कठिन मौसम में चढ़ाई पूरी कर चोटी पर ‘तिरंगा’ फहराया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरणा लेते हुए 150 किलो कचरा हटाकर सफाई अभियान भी चलाया। बता दें कि माउंट मकालू दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी है, जो नेपाल के महालंगूर पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel-Hamas War: इस्राइल ने लगातार तीसरे दिन गाजा पर किया घातक हवाई हमला, 20 लोगों की गई जान; कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Shah congratulates ITBP personnel for success in summiting Mount Makalu News In Hindi
आईटीबीपी ने फतह की दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू - फोटो : PTI

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण का हिस्सा था ये अभियान
गौरतलब है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तरफ से स्थापित किया गया ये कीर्तिमान एक खास अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थी। इसमें उन्हें माउंट मकालू और माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर ऊंची) दोनों पर चढ़ाई करनी थी। आईटीबीपी के इस पर्वतारोहण अभियान को 21 मार्च को नई दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय से रवाना किया गया था। आईटीबीपी के इतिहास में यह पहली बार है जब उन्होंने एक ही मिशन में दो इतनी ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। यह उनकी ऊंचाई वाले इलाकों में काम करने की जबरदस्त काबिलियत का सुबूत है।


ये भी पढ़ें:- Kerala: महिला वकील से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल; तीन दिन बाद गिरफ्तार वरिष्ठ वकील 14 दिन की हिरासत में

150 किलो अपशिष्ट भी किया इकट्ठा
इसके साथ ही दोनों स्वच्छ हिमालय, ग्लेशियर बचाओ अभियान के तहत ऊंचाई वाले शिविरों से 150 किलोग्राम गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट भी इकट्ठा किया। इससे आईटीबीपी ने अपने की पर्यावरण संरक्षण के वादे को निभाया। माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई के साथ आईटीबीपी ने अब दुनिया की 14 आठ-हजार ऊंची चोटियों में से छह पर चढ़ाई कर ली है। इनमें माउंट एवरेस्ट, माउंट कंचनजंगा, माउंट धौलागिरी, माउंट लोत्से और माउंट मनास्लू शामिल हैं। बल ने अब तक कुल 229 चोटियों पर विजय हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed