फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim : One Family One job scheme launched

सिक्किम : हर परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, लागू हुई ‘एक परिवार-एक नौकरी’ योजना

Sun, 13 Jan 2019 02:26 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 13 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sikkim : One Family One job scheme launched
पवन कुमार चामलिंग (फाइल फोटो)

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने शनिवार को अपनी महत्वाकांक्षी ‘एक परिवार-एक नौकरी’ योजना लागू कर दी, जिसके तहत राज्य के हर परिवार के कम से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस योजना की घोषणा चामलिंग ने पिछले साल राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान की थी। उनका दावा है कि ऐसी योजना लागू करने वाला सिक्किम देश का पहला राज्य बन गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां पालजोर स्टेडियम में आयोजित रोजगार मेला में 12 हजार से अधिक बेरोजगार युवकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। हालांकि यह नियुक्ति पत्र महज उन युवकों को दिए गए हैं, जिनके परिवार में अभी तक किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है। एक परिवार-एक नौकरी योजना के तहत नौकरी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कार्मिक विभाग को दी गई है। चामलिंग ने रोजगार मेले में राज्य के 25000 अनियमित सरकारी कर्मचारियों को भी 2019 के अंत तक वरिष्ठता क्रम के हिसाब से स्थायी करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed