फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati

उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन: सैन्य शिविर चपेट में आया; तीन शव बरामद, चार को बचाया गया, छह कर्मियों की तलाश जारी

Mon, 02 Jun 2025 11:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Jun 2025 11:42 AM IST
सार

सिक्किम में एक सैन्य शिविर के पास भूस्खलन के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह सुरक्षाकर्मी लापता हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम 7 बजे हुआ भूस्खलन इलाके में भारी बारिश के कारण हुआ। तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। सिक्किम में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati
सिक्किम में तबाही - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिक्किम में भारी बारिश और भूस्लखन से तबाही जैसे हालात हैं। पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी के मुताबिक, बीती शाम करीब सात बजे उत्तरी सिक्किम के चट्टन में भूस्खलन हुआ। इससे आसपास के आवासों को नुकसान पहुंचा। तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सेना के जवान भी शामिल हैं। कई अन्य के लापता होने की आशंका है। मृतकों की पहचान और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 1 जून को शाम छह बजे भारी बारिश के कारण चट्टन में विनाशकारी भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में सैन्य शिविर भी आया। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचाया गया है, जबकि तीन शव बरामद किए गए हैं। बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शेष छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ले. कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन बहादुर कर्मियों हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। बचाव दल बेहद चुनौतीपूर्ण इलाके और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में लगातार काम कर रहे हैं, ताकि लापता छह कर्मियों का पता लगाया जा सके और उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवाने वाले बहादुरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है। प्रकृति के प्रकोप के बावजूद भी अपनी अडिग भावना और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन करती है।

Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati
सिक्किम में तबाही - फोटो : PTI

लाचुंग से 100 से अधिक फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
इस बीच अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उत्तरी सिक्किम के लाचुंग से 18 पर्यटक वाहनों का पहला जत्था 100 से अधिक फंसे हुए पर्यटकों को लेकर लोअर द्जोंगू के फिदांग पहुंच गया है। मंगन जिला कलेक्टर अनंत जैन ने काफिले का नेतृत्व किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटकों को सुरक्षित वापस ले जाया जाए। फिदांग से पर्यटक गंगटोक जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस, सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, वन विभाग, लाचुंग द्जुमसा, टीएएएस, एसएचआरए, ड्राइवर्स एसोसिएशन, अन्य पर्यटन हितधारकों और स्थानीय जनता के समन्वित प्रयास से आज सुबह लाचुंग से फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हुआ। ताजा अपडेट के मुताबिक, 284 वाहनों, 16 बाइकों और 1,678 पर्यटकों (पुरुष 737, महिला 561, बच्चे 380) के साथ एक अन्य पर्यटक काफिला थेंग चेक पोस्ट को पार कर फिदांग की ओर बढ़ रहा है।

Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati
सिक्किम में तबाही - फोटो : ANI/BRO

सड़क तैयार होते ही लाचेन में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जाएगा
बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों की सराहना करते हुए जैन ने कहा कि लाचुंग से सभी पर्यटकों को आज लाचुंग-चुंगथांग-सिफगियर-फिडांग मार्ग से सुरक्षित वापस लाया जाएगा और आगे गंगटोक भेजा जाएगा। जैन ने आगे कहा कि लाचेन तक सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी हैं और कहा कि एक बार सड़क तैयार हो जाने के बाद लाचेन में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जाएगा। 

Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati
सिक्किम में तबाही - फोटो : ANI/BRO

अचानक बादल फटने और भारी बारिश ने उत्तरी सिक्किम में तबाही
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण मंगन जिले में पर्यटक उत्तरी सिक्किम में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की वजह से दो पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बीआरओ ने कहा कि 30 मई को अचानक बादल फटने और उसके बाद लगातार भारी बारिश ने उत्तरी सिक्किम में तबाही मचा दी। इस बीच सिक्किम के डीजीपी अक्षय सचदेवा ने लाचुंग से निकाले गए सभी पर्यटकों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।

Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati
सिक्किम में तबाही - फोटो : PTI

नौ पर्यटकों की तलाश जारी
मंगन जिले के अधिकारियों ने मौसम की स्थिति में सुधार के बाद 29 मई को मंगन जिले में तीस्ता नदी में वाहन गिरने से लापता हुए नौ पर्यटकों (चालक सहित) के लिए खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है। यह अभियान जिला पुलिस, जिला प्रशासन, आईटीबीपी, सेना, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग, बीआरओ, एनडीआरएफ, जीआरईएफ, अग्निशमन और चिकित्सा टीमों और अन्य हितधारकों की कड़ी निगरानी में चलाया जा रहा है।

Sikkim landslide at Chatten bodies have been recovered which include combatants PRO Defence Guwahati
सिक्किम में तबाही - फोटो : ANI/BRO
दो को बचाया गया
अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए दो पर्यटकों को एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक में चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed