फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim govt proposes to raise the minimum wages of unskilled workers to Rs 500

Sikkim: सिक्कम सरकार ने जारी की अधिसूचना, अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव

Mon, 11 Jul 2022 10:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 10:15 PM IST
सार

सरकारी राजपत्र में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अर्ध कुशल श्रमिकों के प्रस्तावित नए वेतन को 320 रुपये से बढ़ाकर 520 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 335 रुपये से बढ़ाकर 535 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
Sikkim govt proposes to raise the minimum wages of unskilled workers to Rs 500
अकुशल श्रमिक - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

सिक्किम सरकार ने सोमवार को अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


सरकारी राजपत्र में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अर्ध कुशल श्रमिकों के प्रस्तावित नए वेतन को 320 रुपये से बढ़ाकर 520 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 335 रुपये से बढ़ाकर 535 रुपये कर दिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि अत्यधिक कुशल श्रमिकों की प्रस्तावित नई मजदूरी 365 रुपये से 565 है। अधिसूचना के मुताबिक, कुशल कार्य में नौकरी पर अनुभव के माध्यम से या तकनीकी या व्यावसायिक संस्थान में प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल या क्षमता शामिल है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अत्यधिक कुशल कार्य का अर्थ वह कार्य है जिसमें गहन तकनीकी या व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त लिपिक कार्य समेत कुछ नौकरियों के प्रदर्शन में पूर्णता और क्षमता की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि 8,000 फीट तक की ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों की दैनिक मजदूरी की दर सामान्य मजदूरी होगी। 8001 फीट से 12,000 फीट तक कामगारों को सामान्य वेतन से 50 फीसदी अधिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed