{"_id":"65bf8ebd44b27b8f0a08d7a7","slug":"sikkim-cm-prem-singh-tamang-govt-staff-regularisation-benefit-on-over-4-years-service-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: चुनावी आहट के बीच CM का बड़ा सियासी फैसला, नियमित होंगे सरकारी कर्मचारी; 300 परिवारों को घर भी मिलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: चुनावी आहट के बीच CM का बड़ा सियासी फैसला, नियमित होंगे सरकारी कर्मचारी; 300 परिवारों को घर भी मिलेंगे
Sun, 04 Feb 2024 06:48 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:48 PM IST
सार
पूर्वोत्तर भारत के छोटे से प्रदेश सिक्किम (32 विधानसभा सीटें) में राज्य सरकार ने अहम सियासी फैसला लिया है। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि चार साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। उन्होंने गरीब परिवारों को सरकारी योजना के तहत घर देने का एलान भी किया।
विज्ञापन
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में चुनावी आहट के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि चार साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द अधिसूचना भी जारी करेगी। रविवार को सामने आया सीएम तमांग का फैसला इसलिए सियासी माना जा रहा है क्योंकि अगले चंद हफ्तों में लोकसभा चुनाव का एलान हो सकता है। उन्होंने गरीब परिवारों को घर देने की घोषणा भी की।
विधानसभा चुनावों की आहट पर सीएम तमांग ने कहा कि एसकेएम ने सभी 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहचान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि समय आने पर पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सिक्किम और उसके लोगों की सेवा के लिए तत्पर और समर्पित रहने का आह्वान भी किया।
बता दें कि सिक्किम में कुल 32 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछला विधानसभा चुनाव अप्रैल 2019 में हुआ था। पांच साल पहले हुए चुनाव में सीएम तमांग की पार्टी- एसकेएम को 17 सीटें मिली थीं। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। एक अन्य दल एसकेएफ को 15 सीटें मिली थीं।