फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: Amid controversies, Additional Advocate General Sudesh Joshi resigns

Sikkim: विवादों के बीच, सिक्किम के अतिरिक्त महाधिवक्ता सुदेश जोशी ने दिया इस्तीफा

Wed, 01 Feb 2023 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Feb 2023 07:50 PM IST
सार

Sikkim: सुदेश जोशी का इस्तीफा उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य में पहले से रह रहे सभी लोगों को आयकर छूट को लेकर सिक्किम के नेपाली समुदाय को अप्रवासी बताये जाने के बाद लोगों में उपजे गुस्से के बीच आया है...

विज्ञापन
Sikkim: Amid controversies, Additional Advocate General Sudesh Joshi resigns
Sikkim Advocate General Sudesh Joshi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सिक्किम के अतिरिक्त महाधिवक्ता सुदेश जोशी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जोशी ने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव वी.बी. पाठक को सौंपा। उनका इस्तीफा उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य में पहले से रह रहे सभी लोगों को आयकर छूट को लेकर सिक्किम के नेपाली समुदाय को अप्रवासी बताये जाने के बाद लोगों में उपजे गुस्से के बीच आया है। मुख्य सचिव वीबी पाठक को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, मैं तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ कुछ झूठे और निराधार आरोप सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं, जो बिल्कुल गलत हैं। मेरी छवि को खराब करने और सरकार पर हमला करने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में मेरी अंतरात्मा मुझे इस पद पर बने रहने की इजाजत नहीं देती। वहीं, राज्य के राजनीतिक दलों ने महाधिवक्ता पर सिक्किम में बसी नेपाली आबादी और पूर्व में यहां बसे लोगों के बीच अंतर के बारे में अदालत को पर्याप्त जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed