{"_id":"63593d23b2904d45bd4612ca","slug":"sikh-woman-of-indian-origin-tying-a-turban-becomes-councilor-of-canadian-city-of-brampton","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: पगड़ी बांधने वाली भारतीय मूल की सिख महिला बनी ब्रॉम्पटन की पार्षद, नवजीत कौर बराड़ के बारे में जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Canada: पगड़ी बांधने वाली भारतीय मूल की सिख महिला बनी ब्रॉम्पटन की पार्षद, नवजीत कौर बराड़ के बारे में जानें
Wed, 26 Oct 2022 07:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:29 PM IST
सार
ब्राम्पटन के महापौर पैट्रिक ब्राउन ने ट्वीट कर कहा, मुझे नवजीत कौर बराड़ पर गर्व है। वह नि:स्वार्थ हैं और महामारी के दौरान समर्पित फ्रंट लाइनर स्वास्थ्यकर्मी रही हैं। उन्होंने जनसेवा के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
Navjit Kaur Brar
- फोटो : Twitter/ Navjit Kaur Brar
विस्तार
भारत मूल की कनाडाई स्वास्थ्यकर्मी नवजीत कौर बराड़ को ब्राम्पटन शहर की पार्षद चुना गया है। बराड़ पगड़ी बांधने वाली पहली सिख महिला हैं, जिन्हें पार्षद के रूप में निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
बराड़ सांस संबंधी चिकित्सक हैं। सोमवार को उन्हें ब्राम्पटन शहर की पार्षद चुना गया। वह हाल के निगम चुनाव में वार्ड दो और छह से चुनाव जीती हैं। उन्हें चुनाव में 28.85 फीसदी मत मिले।
विज्ञापन
इससे पहले वह ब्राम्पटन पश्चिम से कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ चुकी हैं। वह तीन बच्चों की मां हैं।
ब्राम्पटन के महापौर पैट्रिक ब्राउन ने ट्वीट कर कहा, मुझे नवजीत कौर बराड़ पर गर्व है। वह नि:स्वार्थ हैं और महामारी के दौरान समर्पित फ्रंट लाइनर स्वास्थ्यकर्मी रही हैं। उन्होंने जनसेवा के लिए कदम बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि वह ब्राम्पटन सिटी काउंसिंल के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि होंगी।
विज्ञापन
वहीं बराड़ ने कहा, मैं समझती हूं कि बहुत सारे लोग अपने आपको मुझसे जोड़ सकते हैं. मैं बस सांस संबंधी डॉक्टर हूं। मैंने बहुत सारे लोगों के साथ काम किया है। मैं तीन बच्चों की मां हूं और ब्राम्पटन में ढेर सारे लोग मेरे परिवार हैं। बराड़ ने नए बुनियादी ढांचे के निर्माण, अपराध में कमी लाने और सड़क सुरक्षा में सुधार पर बल दिया।