फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sidelined in Durga Puja, Governor of Bengal Jagdeep Dhankhar says I am hurt by the government move

प. बंगाल के राज्यपाल ने कहा: दुर्गा पूजा महोत्सव में अपमानित महसूस किया, बहुत दुखी हूं

Tue, 15 Oct 2019 02:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Oct 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Sidelined in Durga Puja, Governor of Bengal Jagdeep Dhankhar says I am hurt by the government move
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि कोलकाता में हुए दुर्गा पूजा महोत्सव में उन्होंने अपमानित महसूस किया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी चीज उनके संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने के आड़े नहीं आ सकती है। राज्यपाल ने यह नहीं बताया है कि कार्यक्रम में ऐसा क्या हुआ था जिससे उन्होंने अपमानित महसूस किया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस महोत्सव की बैठक व्यवस्था से धनखड़ खुश नहीं थे। कार्यक्रम का आयोजन तृणमूल सरकार ने किया था। यह शहर में बड़े पैमाने पर होने वाली दुर्गा पूजा उत्सवों में से एक है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल को मंच पर किनारे की सीट दी गई थी और इस वजह से वह कार्यक्रम को ठीक प्रकार से देख नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, ‘महोत्सव में मैने अपमानित महसूस किया। मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। यह मेरा नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान है। वह इस अपमान को पचा नहीं पाएंगे।’ एक कार्यक्रम से इतर धनखड़ ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के लोगों का सेवक हूं। लेकिन मेरे संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने के आड़े कुछ नहीं आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्यपाल, विभिन्न वाणिज्य दूतावासों के सदस्य तथा अन्य माननीय और पर्यटक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed