{"_id":"5deaffc68ebc3e1bab03ba13","slug":"siddaramaiah-says-cm-yediyurappa-has-hatred-for-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री को है मुसलमानों से नफरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री को है मुसलमानों से नफरत
Sat, 07 Dec 2019 06:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने होसुर में एक भाषण के दौरान सीएम येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को सिर्फ मुसलमानों से नफरत है और मुझे नहीं पता कि वे एक धर्म से क्यों नफरत करते हैं?
विज्ञापन
मैंने टीपू जयंती के साथ कनकदास जयंती और केम्पेगौड़ा जयंती भी शुरू की। टीपू एक महान राजा थे और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके पिता भी एक राजा थे।
विज्ञापन
Siddaramaiah, Congress, in Hosur (Karnataka): Why Yediyurappa hates only one community? It shows their communalism. When I was CM I brought many schemes. What did he do? People need to be smart. I don't know why people vote for them. (06.12.2019) https://t.co/dlK2pybTBN
— ANI (@ANI) December 6, 2019
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि क्यों येदियुरप्पा केवल एक समुदाय से नफरत करते हैं? यह उनकी सांप्रदायिकता को दर्शाता है। जब मैं सीएम था तो कई योजनाएं लाया और उन्होंने क्या किया? लोगों को स्मार्ट होने की जरूरत है। मुझे नहीं पता कि लोग उन्हें वोट क्यों देते हैं।
बता दें कि कुल 165 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 9 दिसंबर को मतगणना के दिन होगा। कुल 12 सीटों पर भाजपा, जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। येदियुरप्पा सरकार को बहुमत में बने रहने के लिए उपचुनाव में सात सीटें जीतने जरूरी हैं।