फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah dismissing leadership change rumours, said My chair is not vacant

Karnataka CM Row: 'मेरी कुर्सी खाली नहीं', मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहीं अटकलों पर सिद्धारमैया की दो टूक

Mon, 13 Jan 2025 01:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 13 Jan 2025 01:49 PM IST
सार

बंगलूरू प्रेस क्लब अवॉर्ड-2024 में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि उनके पद को लेकर कोई भ्रम नहीं है, लेकिन फिर भी मीडिया में ऐसी खबरें चलती रहती हैं। 

विज्ञापन
Siddaramaiah dismissing leadership change rumours, said My chair is not vacant
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर लगातार सियासी बवाल जारी है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने रविवार को साफ-साफ कहा कि उनकी जगह खाली नहीं है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात करना सिर्फ कल्पनाशील पत्रकारिता है।

विज्ञापन


हकीकत कुछ और...
बंगलूरू प्रेस क्लब अवॉर्ड-2024 में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि उनके पद को लेकर कोई भ्रम नहीं है, लेकिन फिर भी मीडिया में ऐसी खबरें चलती रहती हैं। उन्होंने मीडिया के सनसनीखेज रिपोर्टिंग के रुझान पर भी टिप्पणी की, जैसे कि मंत्रियों के बीच रात के खाने की मुलाकातों को राजनीतिक साजिश के रूप में दिखाया जाता है, जबकि हकीकत कुछ और होती है।
विज्ञापन


'पार्टी में कोई संघर्ष नहीं'
उन्होंने कहा, 'पार्टी में किसी भी तरह का कोई संघर्ष नहीं है। ऐसी खबरें मात्र कल्पनाशील पत्रकारिता है। मेरी कुर्सी खाली नहीं है, फिर भी पत्रकार लिखते रहते हैं कि मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। हमें कोई भ्रम नहीं है, लेकिन ये कहानियां जारी हैं। इतना ही नहीं अगर हम रात के खाने के लिए इकट्ठा होते हैं, तो इसे राजनीतिक साजिश की चर्चा के रूप में प्रकाशित किया जाता है, जबकि हकीकत अक्सर इससे बहुत दूर होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना तथ्यों की जांच के खबर नहीं करें प्रकाशित: सीएम
सिद्धारमैया ने पत्रकारों से अपील की कि वे सच को प्राथमिकता दें और समाज के भले के लिए पत्रकारिता करें। उन्होंने कहा कि कल्पनाशील पत्रकारिता एक खतरनाक प्रवृत्ति है और तथ्यों की जांच किए बिना खबर प्रकाशित नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल (2013-2018) की याद करते हुए कुछ मीडिया चैनलों द्वारा अंधविश्वास को बढ़ावा देने की आलोचना की।

2016 की घटना का किया जिक्र
उन्होंने 2016 में एक घटना का जिक्र किया, जब एक समाचार चैनल ने उनकी राजनीतिक भविष्यवाणी करने के लिए ज्योतिषियों को बुलाया था। सिद्धारमैया ने कहा, 'एक ज्योतिषी ने कहा था कि मैं बजट नहीं पेश करूंगा, दूसरा कह रहा था कि मैं जल्दी इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन मैं इन भविष्यवाणियों के बावजूद अपने काम पर लगा रहा।'

सीएम ने पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि स्वस्थ आलोचना से ही सुधार होता है। लोगों का आप पर भरोसा है, उसका सम्मान करें।  


इन लोगों को मिला सम्मान
इस कार्यक्रम में कर्नाटक के वाणिज्य और उद्योग मंत्री एमबी पटिल को पीसीबी मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि महिला और बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर, ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा को पीसीबी स्पेशल अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed