{"_id":"5d762bd38ebc3e015369e542","slug":"siddaramaiah-attacks-karnataka-bjp-chief-nalin-kumar-statement-over-arrest-of-dk-shivakumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता नलिन ने सिद्धारमैया पर लगाया शिवकुमार को गिरफ्तार कराने का आरोप, पूर्व सीएम का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता नलिन ने सिद्धारमैया पर लगाया शिवकुमार को गिरफ्तार कराने का आरोप, पूर्व सीएम का पलटवार
Mon, 09 Sep 2019 04:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Sep 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया, नलिन कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के डीके शिवकुमार वाले बयान पर पलटवार किया है। सिद्धारमैया ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित बयान है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ये बिलकुल झूठ है। मुझे उनपर दया आती है, उन्हें कोई समझ नहीं है।
विज्ञापन
Karnataka's former CM and Congress leader Siddaramaiah on Karnataka BJP Chief Nalin Kumar Kateel's statement: This is a politically motivated statement, there is no truth in that. Absolutely false. I pity on him, he has no minimum common sense. https://t.co/mbZ8qP4t4Y pic.twitter.com/NEsPoXmu9k
— ANI (@ANI) September 9, 2019
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी को लेकर नलिन कुमार ने सिद्धारमैया पर आरोप लगाया था। नलिन कुमार ने कहा था 'मुझे संदेह है कि डीके शिवकुमार मामले की वजह पूर्व सीएम सिद्धारमैया हैं। सिद्धारमैया ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि डीके शिवकुमार का कद तेजी से बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के पीछे सिद्धारमैया हो सकते हैं।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा था, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे इन सब चीजों से जल्दी से जल्दी बाहर आएं, मैं अपनी जिंदगी में किसी से नफरत नहीं की है, न ही मैंने किसी के लिए बुरा चाहा है। कानून अपना काम करेगा, यदि वे निर्दोष साबित होकर बाहर आते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी।'