फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shubhanshu Shukla 634th astronaut to travel to space, International Space Station

Axiom4: अंतरिक्ष में जाने वाले 634वें अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु शुक्ला, कहा- यहां पहुंचकर घर जैसा महसूस हुआ

Thu, 26 Jun 2025 09:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 09:08 PM IST
सार

Axiom4 Mission: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 28 घंटे के सफर के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए हैं। वहीं आईएसएस पहुंचने के बाद अपने स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि 'मैं 634वां अंतरिक्ष यात्री हूं। यहां पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है।'

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla 634th astronaut to travel to space, International Space Station
आईएसएस में शुभांशु शुक्ला का स्वागत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली और वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रवेश करने वाले 634वें अंतरिक्ष यात्री बन गए। उनकी यह यात्रा करीब 28 घंटे लंबी थी। बता दें कि, शुभांशु शुक्ला के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री — पोलैंड के स्लावोश उज्नान्स्की-विसनिवस्की और हंगरी के तिबोर कापू — भी पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचे। अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने पर उन्हें मिशन कमांडर पेगी व्हिटसन और 'एक्सपीडिशन 73' के सदस्यों ने गर्मजोशी से गले लगाकर और हाथ मिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


आईएसएस पहुंचने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं शुभांशु
शुभांशु शुक्ला ने स्वागत समारोह में कहा, 'मैं 634वां अंतरिक्ष यात्री हूं। यहां पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है। आप सबके प्यार और आशीर्वाद से मैं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचा हूं। खड़ा रहना आसान लग रहा है, लेकिन सिर थोड़ा भारी महसूस हो रहा है, हालांकि ये छोटी समस्याएं हैं, हम धीरे-धीरे इसके आदी हो जाएंगे। यह यात्रा का पहला कदम है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Axiom-4: शुभांशु के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा 'जॉय', बेटे से है खास रिश्ता; इस परंपरा का हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 14 दिन बेहद खास होंगे- शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि अगले 14 दिनों तक वे और उनके साथी वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे और पृथ्वी पर लोगों से संवाद भी करेंगे। 'यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा का भी एक अहम पड़ाव है। मैं लगातार आपसे जुड़ा रहूंगा। इस सफर को हम सब मिलकर रोमांचक बनाएंगे। मैं तिरंगा लेकर आया हूं और आप सभी को अपने साथ लेकर आया हूं। अगले 14 दिन बेहद खास होंगे।'

यह भी पढ़ें - Axiom-4: 28 घंटे का सफर कर ISS पहुंचे शुभांशु, डॉकिंग से लेकर अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर जाने तक की तस्वीरें

यहां पहुंचकर घर जैसा महसूस हुआ- शुभांशु शुक्ला
उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन तक की सवारी को शानदार अनुभव बताया और वहां मिले स्वागत से वे बेहद भावुक हो गए। 'जैसे ही मैंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कदम रखा और बाकी सदस्यों से मिला, उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे मैं किसी के घर आया हूं और उन्होंने अपने दरवाजे मेरे लिए खोल दिए हों। यह अनुभव मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर रहा — दृश्य अद्भुत था, लेकिन सबसे बढ़कर आप सभी लोग।' अंत में उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले 14 दिन विज्ञान और शोध के लिए बेहतरीन साबित होंगे। हम मिलकर काम करेंगे और इस मिशन को सफल बनाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed