फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shraddha Walker's father passes away, found dead at his residence in Vasai city of Maharashtra News In Hindi

न्याय का इंतजार कर रही आखें हुई बंद: श्रद्धा वाकर के पिता का निधन, बेटी के जाने के बाद लगा था गहरा सदमा

Sun, 09 Feb 2025 05:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

दिल्ली में साल 2022 में श्रद्धा वाकर की हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जांच अभी भी चल रही है। इसी बीच पीड़िता श्रद्धा के पिता विकास वाकर का महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर में निधन हो गया है। विकास महाराष्ट्र में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, और बेटी श्रद्धा की मौत के बाद से गहरे सदमे थे।

विज्ञापन
Shraddha Walker's father passes away, found dead at his residence in Vasai city of Maharashtra News In Hindi
श्रद्धा वाकर के पिता का निधन - फोटो : ANI

विस्तार

श्रद्धा वाकर के पिता का रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर में निधन हो गया। श्रद्धा के पिता विकास वाकर वसई शहर में अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
विज्ञापन


बेटी के जाने के बाद सदमे में थे विकास
बेटी के मौत के बाद पिता विकास वाकर गहरे सदमे में थे। बेटी के अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहे विकास वाकर की ये इच्छा अधूरी ही रह गई। वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव के बचे हुए टुकड़ों का इंतजार करते रहे थे। 
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शव के अवशेषों को उसके परिजनों को हैंडओवर नहीं किया, क्योंकि ये हत्याकांड में प्रमुख साक्ष्य हैं। गौरतलब है कि  इस मामले का खुलासा श्रद्धा की हत्या के लगभग 6 महीने बाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टनर ने कर दी थी श्रद्धा की हत्या
बता दें कि श्रद्धा वाकर की हत्या मई 2022 में दिल्ली में उनके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने की थी। आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा का गला घोंट दिया और उनके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। उसने शरीर के अंगों को स्टोर करने के लिए 300 लीटर के फ्रिज का इस्तेमाल किया। 


जहां अगले 18 दिनों में छतरपुर के जंगल में हर रात लगभग 2 बजे संदेह से बचने के लिए शरीर का टुकड़ा फेकने जाता था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी, 2023 को 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। आफताब को गिरफ्तार किया गया और उस पर हत्या और शव को छिपाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed