{"_id":"644f0852b5c4ac82cd089b45","slug":"show-cause-notice-to-air-india-ceo-and-security-chief-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया के सीईओ और सुरक्षा प्रमुख को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन का समय दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एअर इंडिया के सीईओ और सुरक्षा प्रमुख को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन का समय दिया
Mon, 01 May 2023 06:01 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 May 2023 06:01 AM IST
सार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया के सुरक्षा, रक्षा और गुणवत्ता परिचालन प्रमुख हेनरी डोनोहोए को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान पायलट की एक महिला मित्र के कॉकपिट में आने की सूचना समय पर नहीं देने के मामले में एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया के सुरक्षा, रक्षा और गुणवत्ता परिचालन प्रमुख हेनरी डोनोहोए को भी नोटिस जारी किया गया है। घटना 27 फरवरी की है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, दोनों को 21 अप्रैल को ही नोटिस जारी किया गया था। मामले की जांच में भी देरी की गई। दोनों अफसरों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन