वीके सिंह का विपक्ष पर तंज- मच्छर ने काटा तो हिट मारा, कितने मरे गिनने बैठूं क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमला और उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि इस पर राजनीतिक रोटियां सेकने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव करीब हैं और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां इसका सियासी लाभ उठाने के लिए अमादा हैं। आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी के बीच विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए चुटीले अंदाज में एक ट्वीट किया है।
वीके सिंह ने पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या पूछने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि रात साढ़े तीन बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने 'हिट' मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूं, या आराम से सो जाऊं?
वहीं एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, " मेरा विपक्षी पार्टी के नेताओं से एक सुझाव है, वहां पर चले जाएं देख आएं, गिन लें और आ जाए। अगर पूछते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगली बार जब भारत इस तरह के कदम उठाता है तो विपक्षी नेता वायु सेना के जहाजों के साथ चले जाएं बम के साथ और गिनकर आ जाएं। अगर विपक्ष गिनना चाहता है तो यही एक तरीका है।'
रात ३.३० बजे मच्छर बहुत थे,
— Vijay Kumar Singh (@Gen_VKSingh) 6 March 2019
तो मैंने HIT मारा।
अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूँ,
या आराम से सो जाऊँ? #GenerallySaying
गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को तड़के साढ़े तीन बजे पाक सीमा में घुस कर बालाकोट समेत आतंकियों के कई ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई थी। लेकिन विपक्ष लगातार सरकार से सवाल कर हमले में मारे गए आतंकियों की गिनती पूछ रहा है। इसे लेकर सरकार और विपक्ष में ठनी हुई है।