{"_id":"5eeb85de1f24550730089e30","slug":"shot-dead-by-accident-while-cleaning-pistol-in-odisha-mla-s-pso-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में पिस्तौल साफ करते हुए गलती से चली गोली, विधायक के पीएसओ की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में पिस्तौल साफ करते हुए गलती से चली गोली, विधायक के पीएसओ की मौत
Thu, 18 Jun 2020 08:48 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 18 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा में पीएसओ की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
ओडिशा के एक विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की अपनी सरकारी पिस्तौल साफ करने के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच के हवाले से कहा कि बृहस्पतिवार को सुंदरगढ़ जिले में लहुनीपारा पुलिस थानातंर्गत आने वाले कुरुदा गांव के अपने घर में दमबारुधारा साहू पिस्तौल को साफ कर रहे थे, जिसमें गोली थी। पिस्तौल साफ करने के दौरान ही अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल साहू बोनाई के विधायक लक्ष्मण मुंडा के पीएसओ के तौर पर तैनात थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए राउतराय ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो साहू को लहुलुहान हालत में पाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन