{"_id":"609425d6be016340b842e27c","slug":"shortage-in-delhi-aap-government-said-not-just-one-day-always-need-more-than-700-tons-of-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किल्लत: आप सरकार ने कहा- केवल एक दिन नहीं, हमेशा चाहिए 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में किल्लत: आप सरकार ने कहा- केवल एक दिन नहीं, हमेशा चाहिए 700 टन से ज्यादा ऑक्सीजन
Thu, 06 May 2021 10:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 06 May 2021 10:52 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने पहली बार 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने पर केंद्र का किया धन्यवाद
विज्ञापन
oxygen crisis in delhi
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि हालात को देखते हुए सरकार लगातार पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर विचार करे। केंद्र से ऑक्सीजन की मांग के साथ ही दिल्ली ने अपने स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने पर भी विचार किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दो प्लांट्स का निरीक्षण कर यहां ऑक्सीजन उत्पादन जल्द शुरू करने को कहा है। एक दिन पहले धर्मशिला अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू हो चुका है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन में से 33 फीसदी ऑक्सीजन निर्धारित प्लांटों से नहीं दी गई है। दिल्ली को यह ऑक्सीजन हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद दी गई है। अगर केंद्र सरकार यही काम अपने स्तर पर करती तो लोगों में एक बेहतर संदेश जाता।
विज्ञापन
चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने से अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन के लिए की जाने वाली आपात कॉल में कमी आई है। एक दिन पहले तक अस्पतालों ने 42 से ज्यादा डिस्ट्रेस कॉल किए थे, जबकि अब यह संख्या 16 रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की सप्लाई बनी रही तो स्थिति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन