{"_id":"5fd213580ca886453d09375e","slug":"shloka-akash-ambani-baby-boy-first-picture-with-mukesh-ambani-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: 'नन्हे मेहमान' को गोद में खिलाते नजर आए मुकेश अंबानी, सामने आई पहली तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mukesh Ambani: 'नन्हे मेहमान' को गोद में खिलाते नजर आए मुकेश अंबानी, सामने आई पहली तस्वीर
Thu, 10 Dec 2020 06:52 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी: अपने पोते के साथ मुकेश अंबानी
- फोटो : @mpparimal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आकाश और श्लोका की शादी नौ मार्च 2019 को हुई थी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में थी। इस बीच अंबानी के घर आए 'नन्हे मेहमान' की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में खिलाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने दी खुशखबरी
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के घर आई इस खुशी की जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भगवान कृष्ण की कृपा व आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुआ नन्हे मेहमान का स्वागत
श्लोका और आकाश के बेटे की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में खिलाते नजर हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ट्विटर पर शेयर की, जिसे लोगों ने हाथोंहाथ लिया। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को करीब ढाई हजार लोग लाइक कर चुके हैं।Congratulations to Shloka & Akash Ambani for the birth of their baby boy. I also congratulate Shri Mukeshbhai, Neetabhabhi and the entire Ambani Family for the arrival of the new member. This is indeed a day to rejoice. Lots of love and blessings for the baby. pic.twitter.com/CVtRfPp0Rk
— Parimal Nathwani (@mpparimal) December 10, 2020