फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena protest against rahat fateh ali khan

गुलाम अली के बाद अब राहत अली के विरोध में उतरी शिवसेना, फाड़े पोस्टर

Mon, 25 Apr 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena protest against rahat fateh ali khan

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का विरोध करने के बाद अब शिवसेना ने मशहूर पाकिस्तानी सूफी गायक राहत फतेह अली खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में 30 अप्रैल को होने वाले राहत फतेह अली खान के कार्यक्रम के विरोध में सोमवार को जबरदस्त हंगामा किया। शिवसैनिकों ने शहर में लगे राहत अली के होर्डिंगों को फाड़ दिया। 
विज्ञापन


हालांकि पूर्व के मुकाबले शिवसैनिकों ने विरोध के संबंध में अलग तर्क देते हुए कहा कि 'यह अजीब है कि जब देश सूखे की समस्या से जूझ रहा है तब पाकिस्तानी गायक भारत में कार्यक्रम करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रहे एक शिवसैनिक ने कहा, 'देश में इस समय बहुत सी समस्याएं हैं, ऐसे में पाकिस्तानी गायकों और कलाकारों का भारत में आना असहनीय है। शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में आने का हर स्तर पर विरोध करेगी। अगर वे भारत में आते हैं तो हम उन पर हमला करेंगे। हम उनके सभी पोस्टरों को शहर से हटा देंगे।'

बता दें इससे पहले शिवसैनिक पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का भी भारत में आने का जबरदस्त विरोध कर चुके हैं। शिवसैनिकों ने कल वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में होने वाले गुलाम अली के कार्यक्रम का भी विरोध शुरू कर दिया है। शिवसैनिकों ने वाराणसी में गुलाम अली के पुतले को आग के हवाले भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed