{"_id":"571e02144f1c1b370da914ff","slug":"shivsena-protest-against-rahat-fateh-ali-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाम अली के बाद अब राहत अली के विरोध में उतरी शिवसेना, फाड़े पोस्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुलाम अली के बाद अब राहत अली के विरोध में उतरी शिवसेना, फाड़े पोस्टर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का विरोध करने के बाद अब शिवसेना ने मशहूर पाकिस्तानी सूफी गायक राहत फतेह अली खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में 30 अप्रैल को होने वाले राहत फतेह अली खान के कार्यक्रम के विरोध में सोमवार को जबरदस्त हंगामा किया। शिवसैनिकों ने शहर में लगे राहत अली के होर्डिंगों को फाड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि पूर्व के मुकाबले शिवसैनिकों ने विरोध के संबंध में अलग तर्क देते हुए कहा कि 'यह अजीब है कि जब देश सूखे की समस्या से जूझ रहा है तब पाकिस्तानी गायक भारत में कार्यक्रम करें।'
विज्ञापन
विरोध कर रहे एक शिवसैनिक ने कहा, 'देश में इस समय बहुत सी समस्याएं हैं, ऐसे में पाकिस्तानी गायकों और कलाकारों का भारत में आना असहनीय है। शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में आने का हर स्तर पर विरोध करेगी। अगर वे भारत में आते हैं तो हम उन पर हमला करेंगे। हम उनके सभी पोस्टरों को शहर से हटा देंगे।'
बता दें इससे पहले शिवसैनिक पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का भी भारत में आने का जबरदस्त विरोध कर चुके हैं। शिवसैनिकों ने कल वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में होने वाले गुलाम अली के कार्यक्रम का भी विरोध शुरू कर दिया है। शिवसैनिकों ने वाराणसी में गुलाम अली के पुतले को आग के हवाले भी किया।