फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena leader announced to fight election from thane in next vidhasaha

Maharashtra: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ठाणे से चुनाव लड़ने का किया एलान, कहा- शिंदे की पार्टी चोरी की है

Wed, 05 Apr 2023 10:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 10:36 PM IST
सार

ठाणे सांसद राजन विचारे, एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और ठाणे शहर कांग्रेस प्रमुख विक्रांत चव्हाण हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आदित्य ठाकरे ने ठाणे पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक विरोध मार्च किया। ठाकरे ने अपने भाषण में कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना कोई पार्टी नहीं है।

विज्ञापन
Shivsena leader announced to fight election from thane in next vidhasaha
- फोटो : Social Media (File)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आदित्य ने बुधवार को कहा कि राज्य में मुगल शासन चल रहा है। आदित्य ने एलान किया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव ठाणे से लड़ेंगे। दो दिन पहले ठाणे में शिवसेना की महिला नेत्री पर हमला हुआ था, इसी के विरोध में विरोध में आदित्य भाषण दे रहे थे।

विज्ञापन

कमिश्नर ऑफिस तक विरोध मार्च

ठाणे सांसद राजन विचारे, एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और ठाणे शहर कांग्रेस प्रमुख विक्रांत चव्हाण हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आदित्य ठाकरे ने ठाणे पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक विरोध मार्च किया। ठाकरे ने अपने भाषण में कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना कोई पार्टी नहीं है। यह चोरी की पार्टी है। चोरों का गिरोह कैसे पार्टी हो सकता है? राज्य में अब मोगलाई है। बता दें मराठी में मोगलाई का अर्थ अत्याचार है। शिंदे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का कोई मुख्यमंत्री नहीं है।

विज्ञापन

नारी सम्मान यात्रा निकालने की घोषणा

आदित्य ने कहा कि मैं अगला चुनाव ठाणे से चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की एक महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई, लेकिन हमलावरों को पकड़ने के बजाय, ठाणे में पुलिस ने उसके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, शिवसेना कार्यकर्ता रोशनी शिंदे ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री और उनकी सहयोगी भाजपा के बारे में एक अपमानजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर उन पर हमला किया गया था। ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में महिला पर हमला हुआ और सीएम चुप हैं। महिलाओं के सम्मान के लिए हम नारी सम्मान यात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed