फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena leader Aditya Thakrey take part in kajri mahotsav in Mumbai

कजरी महोत्सव में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने की शिरकत, गमछा पहनाकर स्वागत

Tue, 27 Aug 2019 03:46 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2019 03:46 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिवसेना मुंबई और इसके आसपास रहने वाले उत्तर भारतीयों को जोड़ने में जुट गई है।
  • शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे सोमवार को उत्तर भारतीयों के कजरी महोत्सव में शामिल हुए।
  • यहां उनका स्वागत लाल रंग का गमछा पहनाकर किया गया। गमछे को उत्तर भारतीय समाज का प्रतीक माना जाता है।  
  • इसका आयोजन उत्तर भारतीयों के नेता माने जाने वाले आनंद दुबे और अशोक तिवारी ने किया।

विज्ञापन
Shivsena leader Aditya Thakrey take part in kajri mahotsav in Mumbai
आदित्य ठाकरे - फोटो : Aaditya Thackeray/Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिवसेना मुंबई और इसके आसपास रहने वाले उत्तर भारतीयों को जोड़ने में जुट गई है। शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे सोमवार को उत्तर भारतीयों के कजरी मोहत्सव में शामिल हुए। यहां उनका स्वागत लाल रंग का गमछा पहनाकर किया गया। बता दें गमछे को उत्तर भारतीय समाज का प्रतीक माना जाता है।  

विज्ञापन


ये कार्यक्रम दिंडोशी में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन उत्तर भारतीयों के नेता माने जाने वाले आनंद दुबे और अशोक तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारतीय समाज (करीब 40 लाख लोगों) को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में कजरी महोत्सव चल रहा है और देश में केसरी मोहत्सव। इससे पूरे देश में भगवा रंग का संदेश पहुंच रहा है।
विज्ञापन


आदित्य ने कहा, "उत्तर भारत के दौरे में बेहद सम्मान और प्यार मिला। मुझे अयोध्या दौरे से एक ही सीख मिली है, रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई। शिवसेना की भी यही रीत रही है कि जब तक अयोध्या में रामलला का मंदिर नहीं बनता, तब तक पार्टी शांत नहीं बैठेगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना ने किसानों से लेकर राम मंदिर तक जितने भी कार्यों को करने का वचन लिया है, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस बीच आनंद दुबे ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज बड़ी संख्या में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के कार्यों को देखकर शिवसेना के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही आदित्य ठाकरे उत्तर भारतीय समाज से उनकी समस्याओं को जानने और  सुलझाने के लिए संवाद भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed