फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shivraj singh conduct aerial survey of flood-affected areas in Vijayawada with cm chandrababu naidu

Andhra Floods: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने हेलीकॉप्टर-नावों से किया प्रभावित इलाकों का दौरा, साथ रहे CM नायडू

Thu, 05 Sep 2024 09:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: बशु जैन Updated Thu, 05 Sep 2024 09:04 PM IST
सार

शिवराज सिंह ने कहा कि फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। ऐसी बारिश 50 साल में कभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
shivraj singh conduct aerial survey of flood-affected areas in Vijayawada with cm chandrababu naidu
विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाके का नाव में बैठकर जायजा लेते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विजयवाड़ा का हवाई सर्वे किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव में बैठकर जायजा लिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शिवराज सिंह को बाढ़ के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विजयवाड़ा में अभूतपूर्व संकट की स्थिति है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नायडू के नेतृत्व में दिन-रात काम किया और केंद्र ने भी भरपूर सहयोग किया। NDRF की टीमें यहां लगातार काम कर रही हैं। इतने भयानक जल प्रलय के बाद भी मानव जीवन का नुकसान बहुत न्यूनतम हुआ है। ड्रोन के जरिये फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट, दूध और पानी पहुंचाया जा रहा है। युद्ध स्तर पर सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन


शिवराज सिंह ने कहा कि फसलों को भी बहुत नुकसान हुआ है। लगभग दो लाख किसान प्रभावित हुए हैं। नुकसान का आकलन करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। ऐसी बारिश 50 सालों में कभी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीम को धन्यवाद कि कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार और अन्य फोर्स लगे हुए हैं। केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने राज्य मंत्री नारा लोकेश के साथ विजयवाड़ा में प्रकाशम बैराज का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों के दावों को तेजी से निपटाएं बीमा कंपनियां: वित्त मंत्रालय
और तेलंगाना के लोगों को राहत देने के लिए वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के दावों को सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियां तेजी से निपटाएं। वित्त मंत्रालय ने निर्देश दिए कि बीमा कंपनी अपने नोडल अधिकारी के नाम और संपर्क नंबर व्यापक रूप से जगह-जगह चस्पा करें। ताकि पॉलिसीधारक कंपनी से संपर्क कर सके। मंत्रालय ने बीमा कंपनियों को दावा प्रक्रिया को सरल बनाने और विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।


लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए ड्रोन तैनात
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से जूझ रहे लोगों तक राहत और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि 40 किलोग्राम तक वजन ले जाने में सक्षम यह ड्रोन विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों तक खाना और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि ड्रोन में आपातकालीन स्थिति में समय पर राहत पहुंचाने की क्षमता है। भविष्य में इस मॉडल का उपयोग आपदा राहत के लिए भी किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि राहत अभियान को तेज करने के लिए देश के कई इलाकों से ड्रोन मंगाए गए हैं। राहत कार्यों के लिए ड्रोन का प्रयोग करने वाला आंध्र प्रदेश देश का पहला दक्षिण भारतीय राज्य बन गया है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed