फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivraj Singh Chauhan narrated story of absence of TN ministers In Lok Sabha gave assurance on PM Kisan Nidhi

LS: लोकसभा में शिवराज ने तमिलनाडु के मंत्रियों की गैरहाजिरी का किस्सा सुनाया; PM किसान निधि पर दिया ये भरोसा

Tue, 11 Mar 2025 03:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

लोकसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'माननीय अध्यक्ष महोदय मैं तो स्वयं दो बार तमिलनाडु गया। एक बार मैं तमिलनाडु कृषि विभाग के कामों से और एक बार मैं ग्रामीण विकास विभाग के काम से गया था। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन वहां के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री मेरी बैठक में आए और ना ही कृषि विभाग के मंत्री मेरी बैठक में आए।'

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan narrated story of absence of TN ministers In Lok Sabha gave assurance on PM Kisan Nidhi
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : एक्स

विस्तार

केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार उन सभी पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6,000 रुपये वार्षिक नकद लाभ देने के लिए तैयार है, जो अभी तक इसका हिस्सा नहीं हैं। कृषि मंत्री ने सभी राज्य सरकारों से ऐसे किसानों की पहचान करने और उन्हें योजना में शामिल करने में केंद्र के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के एक सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सवाल किया था। इस प्रश्न के जवाब में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कोई पात्र हितग्राही अगर रह गया हो तो मैं फिर निवेदन कर रहा हूं अगर माननीय सदस्य के राज्य में तमिलनाडु में भी कोई पात्र किसान बचा हो हम राज्य सरकारों से आग्रह करते हैं कि वो पोर्टल में अपडेट करें। आवेदन ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर से उनका अपलोड कर दें, उनके नाम निश्चित तौर पर जोड़ दिए जाएंगे। अभी तमिलनाडु के पास, जो मेरी जानकारी है, लगभग ऐसे 14000 किसान हैं। तमिलनाडु सरकार छानबीन करके भेज दे, सभी के नाम जोड़ दिए जाएंगे। मेरे मंत्रालय के यहां से 1 दिन की देरी भी नहीं होगी, यह मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं। अगर तमिलनाडु सरकार चाहे है तो हम पात्र किसानों का नाम जोड़ने के लिए एक ओर अभियान चला सकते है।
विज्ञापन


लोकसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'माननीय अध्यक्ष महोदय मैं तो स्वयं दो बार तमिलनाडु गया। एक बार मैं तमिलनाडु कृषि विभाग के कामों से और एक बार मैं ग्रामीण विकास विभाग के काम से गया था। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन वहां के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री मेरी बैठक में आए और ना ही कृषि विभाग के मंत्री मेरी बैठक में आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मैं यह निवेदन करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां अभी मनरेगा की बात हुई थी, तब भी 7 हजार 600 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह आज तक के सबसे ज्यादा है, लेकिन अगर कृषि विभाग के मामले में कोई नाम शेष है तो वहां के कृषि मंत्री आएं या आप मुझे बुला लें, मैं खुद तमिलनाडु चला आऊंगा। हम तमिलनाडु की महान जनता को प्रणाम करते हैं। तमिल संस्कृति को प्रणाम करते हैं। तमिल भाषा को प्रणाम करते हैं। हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल, कोई भेद नहीं होगा। हम तमिलनाडु की जनता की और किसानों की विनम्रता से सेवा करेंगे।


शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे किसानों का दर्द पहचाना है। 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के छह वर्ष हुए और 9 करोड़ 80 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में राशि डाली गई है। हर पात्र किसान को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिले,इसके लिए हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर अभियान चलाते है। विकसित भारत अभियान के दौरान 1 करोड़ पात्र किसान हितग्राहियों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed