{"_id":"5f0add978ebc3e74a76e1f8d","slug":"shiv-sena-vikas-dubey-encounter-right-said-he-was-not-a-saint-but-a-notorious-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने विकास के एनकाउंटर को ठहराया सही, कहा- वह कोई संत नहीं, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने विकास के एनकाउंटर को ठहराया सही, कहा- वह कोई संत नहीं, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर था
Sun, 12 Jul 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। वहीं, उसकी मौत के बाद से देशभर की राजनीतिक पार्टियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ, शिवसेना ने एनकाउंटर को सही ठहराया है।
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि जिन लोगों की तरफ से इस एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, दरअसल, वो लोग आठ पुलिस कर्मियों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। सामना में आगे लिखा कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश की जनता ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर से ही पकड़ा गया था दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान
विज्ञापन
शिवसेना के अनुसार, लोकतंत्र के संरक्षक और मानवतावादी इस एनकाउंटर को लेकर कितने भी सवाल उठाए, लेकिन जनता की तरफ से इसका स्वागत किया गया है। अपने मुखपत्र में शिवसेना ने लिखा कि विकास दुबे कोई साधारण अपराधी नहीं था, बल्कि एक गैंगस्टर और आतंकवादी था। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया है, तो इस सवाल क्यों उठ रहे हैं?
इस पर सवाल करने का मतलब है कि आप उन आठ पुलिस कर्मियों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। वह कोई संत या महात्मा नहीं था, बल्कि सुपारी लेकर निर्ममता से हत्या करने वाला एक कुख्यात अपराधी था। इसलिए इस मामले पर इतना कोलाहल करने की कोई जरूरत नहीं है।