फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena (UBT) resorts to poster campaign to target its four missing KDMC corporators

Maharashtra: शिवसेना UBT ने चिपकाए अपने लापता चार पार्षदों के पोस्टर, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की

Sun, 25 Jan 2026 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Jan 2026 10:53 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने कल्याण-डोंबिवली में अपने चार लापता पार्षदों के खिलाफ पोस्टर अभियान शुरू किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद इन पार्षदों का संपर्क नहीं हो पा रहा है और उन्हें वोट देने वालों को अपने व्यवहार का स्पष्टीकरण देना चाहिए। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Shiv Sena (UBT) resorts to poster campaign to target its four missing KDMC corporators
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने रविवार को ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली के कई इलाकों में पोस्टर चिपकाए। ये पोस्टर उन चार पार्षदों के खिलाफ थे, जो 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव जीतने के बाद 'लापता' हो गए हैं।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे नेतृत्व वाली पार्टी के पदाधिकारियों ने गायब पार्षद मधुर म्हात्रे, कीर्ति ढोणे, राहुल कोट और स्वप्नली केने की निंदा की और कहा कि उनको वोट देने वालों को चुनाव के नतीजों के बाद उनके व्यवहार के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आजादी के बाद इन 10 जिलों से लोगों को पहली बार पद्म पुरस्कार, 84 जिलों का होगा प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर अभियान चलाने वालों ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यालय की ओर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन इसके बावजूद इन पार्षदों का सही ठिकाना अभी तक पता नहीं चला है।  

चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिलीं?
  • एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना: 52 सीटें
  • भाजपा: 51 सीटें
  • शिवसेना (यूबीटी): 11 सीटें
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे): 5 सीटें
  • कांग्रेस: 2 सीटें
  • एनसीपी (एसपी): 1 सीट

ये भी पढ़ें: 'कल्याण में शिवसेना से हाथ मिलाने से पहले MNS को हमें बताना चाहिए था', शिवसेना UBT नेता का बयान

शिवसेना यूबीटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
शिवसेना (यूबीटी) कल्याण जिला प्रमुख शरद शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को कोलसेवाड़ी पुलिस से गुमशुदगी का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा, दो पार्षदों के फोन बंद हैं। उनका अचानक गायब होना केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक विश्वास से जुड़ा मामला है। इस घटना के पीछे दबाव, धोखाधड़ी, अपहरण या अन्य आपराधिक कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed