Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena (UBT) MP sanjay Raut says Uddhav and Raj will contest civic elections together

Maharashtra: संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे और राज मिलकर महाराष्ट्र में लड़ेंगे नगर निगम का चुनाव

Fri, 15 Aug 2025 09:12 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

 संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आगामी मुंबई सहित अन्य नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन
Shiv Sena (UBT) MP sanjay Raut says Uddhav and Raj will contest civic elections together
मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मुंबई और अन्य जगहों पर आगामी निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगी।

विज्ञापन

 
संजय राउत ने कहा,  ठाकरे बंधु मुंबई, ठाणे, नासिक और कल्याण-डोंबिवली में नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। राज और उद्धव ठाकरे की ताकत मराठी भाषियों की एकता की ताकत है। राउत ने कहा कि मनसे के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है। हालांकि, भाजपा ने उनके बयान को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ठाकरे भाइयों के बीच कोई बातचीत हुई है या यह सब राउत की ‘अटकल’ है। उन्होंने कहा, “हमने उद्धव ठाकरे में इतनी लाचारी पहले कभी नहीं देखी, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों से अपने चचेरे भाई, मनसे प्रमुख राज ठाकरे को याद नहीं किया था।”
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) को मराठी भाषियों की याद तभी आती है, जब चुनाव नज़दीक आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मराठी मतदाताओं का भारी समर्थन मिला था और उन्हें गुमराह करने की उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हुईं।

ये भी पढ़ें: Burdwan Accident: पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल


स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील करके कांग्रेस के रास्ते पर चल पड़े हैं मोदी: राउत
शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का समर्थन करके ‘असली कांग्रेसी’ बन गए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने ही सबसे पहले स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा दिया था। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने पर जोर दिया और दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया स्वदेशी का नारा कांग्रेस का है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सबसे पहले यह नारा दिया था और यह प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी दृष्टिकोण था। आज फिर से यह नारा देकर, मोदी गांधी और नेहरू के रास्ते पर चल पड़े हैं। वह एक असली कांग्रेसी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed