फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena ubt leader priyanka chaturvedi said bcci government can take tips from afghanistan

Afghanistan: 'भारत सरकार और बीसीसीआई, अफगानिस्तान से सीखें', शिवसेना यूबीटी नेता का केंद्र पर तंज

Sat, 18 Oct 2025 10:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Oct 2025 10:50 AM IST
सार

अफगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए एक हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना में एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे।

विज्ञापन
shiv sena ubt leader priyanka chaturvedi said bcci government can take tips from afghanistan
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अफगानिस्तान से सीखने की सलाह दी है। प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि खेल के ऊपर देश को किस तरह से प्राथमिकता दी जाती है, ये बीसीसीआई और सरकार को अफगानिस्तान से सीखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


शिवसेना यूबीटी सांसद ने पाकिस्तानी शासन को बताया कायरों का समूह
शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'पाकिस्तानी शासन कायरों का समूह है, जो बेकसूर लोगों का खून बहाता है और सीमा पर पिट जाता है। उन पर लानत है। ये देखकर अच्छा लगा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया है। शायद बीसीसीआई और भारत सरकार को भी उनसे कुछ टिप्स लेने की जरूरत है कि किस तरह से खेल के ऊपर देश को रखा जाए।'
विज्ञापन


पाकिस्तानी हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स की मौत
अफगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए एक हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना में एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे। वहां से लौटते समय पाकिस्तान के हमले में इनकी मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून बताए और बताया कि हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। एसीबी ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Afghanistan: पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स समेत आठ की मौत, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

एशिया कप में पाकिस्तान से भारत के खेलने का हुआ था भारी विरोध
प्रियंका चतुर्वेदी के इस बयान को बीते दिनों एशिया कप में भारत के पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर तंज की तरह देखा जा रहा है। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में कई राजनीतिक दल और लोग पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने के विरोध में थे। हालांकि काफी सोच विचार के बाद सरकार ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed