{"_id":"6566c6a53c8e3dbf750ff994","slug":"shiv-sena-ubt-leader-datta-dalvi-arrested-for-allegedly-using-objectionable-language-against-maharashtra-cm-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूर्व मेयर दत्ता दल्वी गिरफ्तार, सीएम शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूर्व मेयर दत्ता दल्वी गिरफ्तार, सीएम शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मामला दर्ज
Wed, 29 Nov 2023 01:28 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:28 PM IST
सार
भांडुप पुलिस स्टेशन के पास शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर दत्ता दल्वी को सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
Datta Dalvi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने के मामले में मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता दत्ता दल्वी को गिरफ्तार किया गया है। भांडुप पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए(1)(a),153बी(1)(b),153ए(1)(C),294,504, और 505 के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
भांडुप पुलिस स्टेशन के पास शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर दत्ता दल्वी को सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए देखा गया, जिसके बाद शिंदे गुट की तरफ से शिवसेना (यूबीटी) नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और उद्धव ठाकरे द्वारा सीएम को नालायक कहने वाले विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, 'अगर उद्धव ठाकरे ने सीएम शिंदे को नालायक कह दिया, तो इसमें गलत क्या है? क्या इस देश में सेंसरशिप है? या तानाशाही और आपातकाल है? यह कोई असंसदीय शब्द नहीं है। दत्ता दल्वी को सुबह गिरफ्तार किया गया। उन्होंने एकनाथ शिंदे को हिंदू हृदय सम्राट कहना वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे का अपमान है। इस अपमान के लिए शिंदे के खिलाफ भी आफआईआर दर्ज होना चाहिए।'