फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena (UBT) declares 4 more nominees; fields ex-MNS leader Vaishali Darekar-Rane from Kalyan

Lok Sabha: उद्धव की पार्टी ने किया चार और उम्मीदवारों का एलान, कल्याण से वैशाली दारेकर चुनावी मैदान में

Wed, 03 Apr 2024 03:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब तक 21 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने चार और उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
Shiv Sena (UBT) declares 4 more nominees; fields ex-MNS leader Vaishali Darekar-Rane from Kalyan
उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए चंद दिनों का ही समय शेष है। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को चार और उम्मीदवारों का एलान किया। जिसमें वैशाली दारेकर राणे को कल्याण सीट से मैदान में उतारा गया है। इस हाई-प्रोफाइल सीट का प्रतिनिधित्व अभी राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे करते हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब तक 21 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन

किन उम्मीदवारों का किया एलान
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्यजीत पाटिल की हातकणंगले, भारती कामदी की पालघर और करण पवार की जलगांव निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारी की घोषणा की। ठाकरे ने कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी कांग्रेस उत्तर मुंबई सी से चुनाव की इच्छुछ नहीं होगी तो उनकी पार्टी उस सीट से भी उम्मीदवार उतारेगी। इस सीट पर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

राणे ने 2019 में मनसे से लड़ा था चुनाव
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कल्याण सीट पर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वैशाली दारेकर राणे ने 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के टिकट पर कल्याण सीट से शिवसेना के आनंद परांजपे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह 1.02 लाख हासिल कर तीसरे स्थान पर रही थीं। ठाकरे ने कहा कि दारेकर राणे और भारती कामड़ी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन

'उत्तर मुंबई से चुनाव नहीं लड़ना चाहती कांग्रेस तो...'
शिवसेना (यूबीटी) के चंद्रहर पाटिल की उम्मीदवारी से कांग्रेस में नाराजगी पैदा हो गई थी। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते विशाल पाटिल को पश्चिम महाराष्ट्र में अपने पारंपरिक गढ़ सांगली से मैदान में उतारना चाहती थी। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने कोल्हापुर और रामटेक सीट कांग्रेस को दे दी हैं। कांग्रेस इस बात से भी नाराज है कि शिवसेना (यूबीटी) ठाकरे के करीबी सहयोगी अनिल देसाई को मुंबई दक्षिण-मध्य सीट से टिकट दे रही है। इस सीट पर कांग्रेस की नजर थी। उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर हमारी सहयोगी (कांग्रेस) मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं है, तो हम उस सीट से उम्मीदवार उतारेंगे। हम मुंबई में छह में से चार सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि कांग्रेस मुंबई की बाकी दो सीट पर जीत दर्ज करे और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता उनकी मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed