{"_id":"5b8d351242c792466836098a","slug":"shiv-sena-statement-on-threats-of-murder-of-narendra-modi-nobody-can-not-kill-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को हत्या की धमकी, शिवसेना की चुटकी- मोदी के सुरक्षा घेरे में परिंदा भी पर नहीं मार सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम को हत्या की धमकी, शिवसेना की चुटकी- मोदी के सुरक्षा घेरे में परिंदा भी पर नहीं मार सकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पांच वाम एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया है। पुलिस के पीएम पर हमले के खुलासे पर शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तो परिंदा भी पर नहीं मार सकता। शिवसेना ने कहा कि गिरफ्तारी के पीछे पुलिस का तर्क बेबुनियाद है। मनमोहन सिंह की पूर्व सरकार पर शिवसेना ने कहा कि उस सरकार को जनता ने वोटों के माध्यम से सत्ता से गिराया था न कि उसमें वामपंथियों का हाथ था।
विज्ञापन
शिवसेना ने आगे कहा कि शुक्र है अभी भी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से सरकार बदलना संभव है। शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना में कहा कि पुणे पुलिस को इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। सरकार को भी इस तरह के मूर्खतापूर्ण बयानों पर रोक लगानी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह ही पीएम मोदी की हत्या वाले बयान पर शिवसेना ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी निडर और साहसी नेता थे।
विज्ञापन
अपने साहस की वजह से उन्हें जान गंवानी पड़ी थी पर मोदी इस तरह का साहस कभी नहीं दिखा सकते। शिवसेना ने आगे कहा कि मोदी को पहले से ही दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा प्राप्त है। परिंदा भी उनके ऊपर पर नहीं मार सकता। अगर मठ्ठीभर वामपंथियों में इतनी ताकत होती तो वो पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर में अपनी सरकार नहीं गंवाते।
विज्ञापन
कांगेस नेता शशि थरूर ने साधा मोदी पर निशाना
कांगेस सांसद शशि थरूर ने महाराष्ट्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार पर हमला किया है। थरूर ने कहा कि मोदी सरकार की शुरूआत से यही रणनीति रही है कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है वो देशद्रोही है। आवाज उठाने वाले को हिंदू विरोधी और राष्ट्रद्रोही की तमगा दे दिया जाता है। यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है जिसका उद्देश्य सिर्फ समाज को बांटना है।