{"_id":"5b7d5cdf42c792465a6a4d75","slug":"shiv-sena-slams-modi-government-over-ayodhya-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को राम मंदिर बनने तक भगवा पगड़ी नहीं पहननी चाहिए: शिवसेना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी को राम मंदिर बनने तक भगवा पगड़ी नहीं पहननी चाहिए: शिवसेना
एजेंसी, मुंबई
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना ने एक बार फिर राम मंदिर के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुगम बनाने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत है, क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद संसद की तस्वीर ‘अनिश्चित’ दिखती है।
विज्ञापन
शिवसेना ने कहा, ‘यह कह देना कि राम मंदिर का निर्माण आम सहमति से होगा, यह ठीक वैसा ही है जैसे पाकिस्तान कहे कि उसका कश्मीर से कोई लेना देना नहीं है और वह हिस्सा भारत का है।
विज्ञापन
शिवसेना ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर बनने तक भगवा पगड़ी नहीं पहननी चाहिए। शिवसेना की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान के बाद आई है। मौर्य ने कहा कि जब कोई विकल्प नहीं होगा तो कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन