{"_id":"5704f8d14f1c1b2148c811aa","slug":"shiv-sena-slams-bjp-govt-on-pak-jit-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक जेआईटी की रिपोर्ट पर शिवसेना ने केंद्र पर लगाया निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक जेआईटी की रिपोर्ट पर शिवसेना ने केंद्र पर लगाया निशाना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:26 PM IST
सार
- मुखपत्र सामना में कहा, पार्टी ने जो चेतावनी दी थीं, सच साबित हुईं
- पाकिस्तान ने सबूत नकारे और मूर्खतापूर्ण नतीजा निकाला : शिवसेना
विज्ञापन
uddhav
विस्तार
पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत आई जेआईटी के बारे में पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों को लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश के लिए सरकार ने जो रेड कार्पेट बिछाया था, उसका यह नतीजा निकला है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, जेआईटी ने पठानकोट हमले को ‘भारत का ड्रामा’करार दिया है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि पाकिस्तान के बारे में शिवसेना ने केंद्र सरकार को जो चेतावनियां दी थीं, दुर्भाग्य से वे सही साबित हुई हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी जेआईटी ने भारत सरकार की ओर से दिये गये सभी सबूतों को नकार दिया है। न सिर्फ उन्होंने सबूतों को गलत बताया, बल्कि एक मूर्खतापूर्ण नतीजे पर पहुंच इसे भारत का ड्रामा भी बता दिया।
विज्ञापन
शिवसेना ने कहा कि सभी आतंकी संगठनों के आका हाफिज सईद ने पठानकोट हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को बधाई दी थी। इससे साफ है कि हमले में उसका हाथ था।