फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Sanjay Raut reaction on political situation in Madhya Pradesh 

महाराष्ट्र नहीं आएगा 'मध्यप्रदेश वायरस', हमारे जैसे सर्जन यहां ऑपरेशन थिएटर में हैं: संजय राउत

Wed, 11 Mar 2020 02:20 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 11 Mar 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Sanjay Raut reaction on political situation in Madhya Pradesh 
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है और ‘मध्यप्रदेश वायरस’ पश्चिमी राज्य में प्रवेश नहीं करेगा। शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है क्योंकि राज्य में कांग्रेस के 22 विधायकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। शिवसेना नेता ने मराठी में ट्वीट किया, ‘मध्यप्रदेश वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा। महाराष्ट्र की सत्ता अलग है। 100 दिन पहले एक अभियान विफल हो गया था। महा विकास अघाड़ी ने बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया।’
विज्ञापन


भाजपा  पर निशाना साधते हुए संयज राउत ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में भी सरकार बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। यहां ऐसा कोई ऑपरेशन सफल नहीं होगा। हमारे जैसे सर्जन यहां ऑपरेशन थिएटर में बैठे हैं। अगर कोई ऐसा करने के लिए आता है, तो खुद उसका ऑपरेशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed