फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena said Bhagwa is our soul after Congress leader controversial remark about cm Yogi

Maharashtra: सीएम योगी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता को शिवसेना ने लिया आड़े हाथ, कहा- भगवा हमारी 'आत्मा'

Thu, 05 Jan 2023 05:40 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 05:40 PM IST
सार

शिवसेना के नेता ने कहा कि हम दलवई ने बयान से सहमत नहीं हैं। भगवा (केसरिया) सिर्फ एक रंग नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य का निशान है।

विज्ञापन
Shiv Sena said Bhagwa is our soul after Congress leader controversial remark about cm Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले महीने होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री यागी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई में हैं और वहां के दिग्गज कारोबारियों से मिल रहे हैं। लेकिन उनके इस दौरे पर कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी कर दी। अब इम मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) साामने आई है और पूर्व सांसद हुसैन दलवई पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा हमारी "आत्मा" है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व्यवसायों को यहां से ले जाने के बजाय यूपी में विकसित करना चाहिए। उन्हें भगवा वस्त्रों के स्थान पर आधुनिक वस्त्र धारण करने चाहिए क्योंकि उद्योग आधुनिकता का प्रतीक है। दलवई ने कहा था कि हर रोज धर्म की बात मत करो, भगवा वस्त्र मत पहनो और थोड़ा आधुनिक बनो। आधुनिक विचारों को अपनाओ।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य का निशान है भगवा
उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने गुरुवार को कांग्रेस नेता को उनके बयान के लिए आड़े हाथों लिया और कहा कि यूपी के सीएम के संगठन के बारे में हुसैन दलवई ने जो टिप्पणी की, हम दलवई के बयान से सहमत नहीं हैं। भगवा (केसरिया) सिर्फ एक रंग नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य का निशान है। यह हमारी आत्मा की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का कोई भी नेता किसी भी राज्य का दौरा कर सकता है
इस बीच, योगी के महाराष्ट्र दौरे के बारे में बात करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि देश का कोई भी नेता किसी भी राज्य का दौरा करने के लिए स्वतंत्र है और व्यापार के बारे में बात कर सकता है, लेकिन लोग अपने व्यवसाय के लिए मुंबई पर निर्भर क्यों हैं, वे क्यों नहीं अहमदाबाद या किसी और जगह जाते।


उन्होंने आगे कहा कि हमारे राज्यों के नेताओं ने शहर को समृद्ध बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए अन्य राज्यों के नेताओं को भी अपने राज्यों में विकास के लिए काम करना चाहिए ताकि आपको किसी राज्य विशेष पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed