{"_id":"5cf9b769bdec22075c118772","slug":"shiv-sena-right-to-say-in-the-lok-sabha-chairmanship-of-deputy-speaker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में एनडीए के दूसरे सबसे बड़े दल शिवसेना ने उपसभापति की कुर्सी पर जताया हक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में एनडीए के दूसरे सबसे बड़े दल शिवसेना ने उपसभापति की कुर्सी पर जताया हक
Fri, 07 Jun 2019 06:37 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 07 Jun 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Shivsena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में एनडीए के दूसरे सबसे बडे़ दल शिवसेना ने सदन में उपसभापति की कुर्सी पर अपना हक जताया है। भाजपा की 303 के बाद शिवसेना की एनडीए में सर्वाधिक 18 सीटें हैं। मोदी मंत्रिमंडल में केवल एक सीट मिलने से शिवसेना नाखुश है। अब शिवसेना चाहती है कि लोकसभा में उपसभापति उसका होना चाहिए।
बताया जा रहा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस बारे में भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह को अपने इरादे बता दिए हैं। मोदी मंत्रिमंडल में शिवसेना के अरविंद सावंत को भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री बनाया गया है। शिवसेना मंत्रिमंडल में तीन सीटों की उम्मीद कर रही थी। इस बीच शिवसेना के संसदीय दल के नेता संजय राउत ने मीडिया से कहा कि हम खुश हैं कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला लेकिन यह भी जरूरी है कि सदन में पूरे गठबंधन की उपस्थिति और शक्ति नजर आए।
उन्होंने कहा कि शिवसेना के लोकसभा में 18 और राज्यसभा में तीन सदस्य हैं। ऐसे में यह निराशाजनक है कि पार्टी को मंत्रिमंडल में केवल एक जगह दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना के और मंत्री बनाए जाएंगे

शिवसेना के सभी सांसदों के साथ अयोध्या जाएंगे उद्धव
लोकसभा चुनाव नतीजों से उत्साहित शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने हिंदू एजेंडे को और धार देने का फैसला कर लिया है। खबर है कि वह नई लोकसभा के पहले सत्र से पूर्व अपनी पार्टी के चुने हुए 18 सांसदों को लेकर अयोध्या जाएंगे। लोकसभा का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। फिलहाल शिवसेना सूत्र इस पर चुप हैं कि उद्धव और उनके सांसद कब अयोध्या जाएंगे।
शिवसेना लगातार राम मंदिर निर्माण की मांग सरकार से करती रही है। इस साल सितंबर में महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसे देखते हुए भी यह यात्रा अहम है। मालूम हो कि ठाकरे लोकसभा चुनाव का घमासान शुरू होने से पहले नवंबर 2018 में अयोध्या गए थे। उन दिनों भाजपा-शिवसेना के संबंध तनावपूर्ण थे।