{"_id":"5a3856b74f1c1b9e678c28ca","slug":"shiv-sena-praises-rahul-for-praising-gujarat-s-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने राहुल को सराहा, गुजरात की लड़ाई के लिए की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने राहुल को सराहा, गुजरात की लड़ाई के लिए की तारीफ
एजेंसी / मुंबई
Updated Tue, 19 Dec 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर आ गई है सवा सौ करोड़ जनता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने गुजरात चुनाव में लड़ाई के लिए सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना की। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए कहा है कि अमेठी से सांसद 47 वर्षीय राहुल गांधी ने बेहद नाजुक मोड़ पर सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की बागडोर संभाली है।
मराठी दैनिक ने अपने संपादकीय में लिखा है कि राहुल गांधी को शुभकामना देने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अब राहुल गांधी को फैसला करने देना चाहिए कि वह कांग्रेस को सफलता के शिखर पर ले जाना चाहते हैं या रसातल में। शिवसेना ने कहा कि जब हार की डर से (भाजपा के) बड़े धुरंधरों के चेहरे स्याह पड़ गए थे तब राहुल नतीजों की परवाह किए बिना ही चुनावी समर में ताल ठोंक रहे थे। यही आत्मविश्वास राहुल को आगे ले जाएगा।
पढ़ें- शिवसेना: गुजरात चुनाव में नेता बनकर उभरे राहुल गांधी, मंदिर जाना ‘हिंदुत्व की जीत’
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए शिवसेना ने कहा है कि जो यह सोचते हैं कि बीते 60 वर्षों में कुछ नहीं हुआ और भारत ने केवल इन्हीं तीन वर्षों में तरक्की की है, सवाल उठता है कि वे इंसान हैं या मूर्खता के प्रतीक।

भाजपा को समझनी होगी लोगों की मानसिकता : शिवसेना
फडनवीस के बयान पर भी साधा निशाना
- फोटो : PTI
‘विकास के गुजरात मॉडल का हवाले देते हुए भाजपा देश की सत्ता में आई। यदि गुजरात में लोग आज भाजपा से खुश नहीं हैं तो उनकी मानसिकता को समझना होगा। हमें समझना होगा कि देश के लोग क्या महसूस कर रहे हैं। भाजपा को गुजरात के लोगों की मानसिकता और उनकी नाराजगी के कारण को समझना चाहिए। यह स्पष्ट है कि गुजरात का मूड ही आज देश का मूड है।’