फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv sena says Rahul gandhi Going to temple 'victory of Hindutva'

शिवसेना: गुजरात चुनाव में नेता बनकर उभरे राहुल गांधी, मंदिर जाना ‘हिंदुत्व की जीत’

Thu, 07 Dec 2017 07:43 AM IST
एजेंसी / मुंबई
एजेंसी / मुंबई Updated Thu, 07 Dec 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
Shiv sena says Rahul gandhi Going to temple 'victory of Hindutva'
उद्धव ठाकरे
शिवसेना ने बुधवार को कहा कि गुजरात चुनाव प्रचार अभियान ने राहुल गांधी को नेता के रूप में बदल दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष का मंदिर जाना ‘हिंदुत्व की जीत’ है और भाजपा को इसका स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गुजरात में व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राज्य में 9 दिसंबर को पहले चरण का मतदान है। राहुल ने प्रचार अभियान के दौरान कई मंदिरों का दौरा किया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में कहा, ‘जिस तरह चुनाव में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है उसमें पीएम मोदी थके हुए दिखाई दे रहे हैं। इस चुनाव ने राहुल गांधी को एक नेता में बदल दिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात चुनाव: अनजाने भय ने बढ़ाया कांग्रेस का डर, भाजपा में उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सहयोगी पार्टी ने कहा, ‘चुनाव ने साबित किया है कि राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। भाजपा को बड़े दिल से यह बात स्वीकार करना चाहिए। शिवसेना ने कहा, ‘राहुल मंदिर गए तो इसका स्वागत होना चाहिए। उनका मंदिर जाना एक तरह से हिंदुत्व की जीत है।  जब राहुल कांग्रेस को छद्म धर्मनिरपेक्षता से नरम हिंदुत्व की तरफ ले जा रहे हैं तो संघ परिवार को इसका स्वागत करना चाहिए।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed