{"_id":"5b7a9ae042c79246725ba59f","slug":"shiv-sena-mps-and-mlas-will-donate-one-month-s-salary-to-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों को एक महीने का वेतन देंगे शिवसेना के सांसद और विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों को एक महीने का वेतन देंगे शिवसेना के सांसद और विधायक
भाषा, मुंबई
Updated Mon, 20 Aug 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने आज अपने सांसदों और विधायकों से केरल बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन दान में देने को कहा। शिवसेना ने कहा कि धन केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। पार्टी ने अभूतपूर्व बाढ़ से ग्रस्त केरल की जनता के साथ एकजुटता जाहिर की है।
विज्ञापन
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘केरल के साथ खड़े होते हुए, शिवसेना के सभी सांसद और विधायक केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दान में देंगे।’’
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बीते सप्ताह से, ठाणे शहर की हमारी इकाई केरल भेजने के लिए जरूरी खाद्य सामग्री और वस्त्र एकत्रित करने में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।’’ पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के कांग्रेसी विधायकों ने कहा था कि वे केरल बाढ के राहत कार्य के लिए एक महीने का वेतन दान में देंगे।
विज्ञापन