फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut says If Arvind Kejriwal comes to bjp party then he will become Harishchandra

Politics: ‘क्या BJP के सभी लोग दूध के धुले हैं’, दिल्ली के CM को ईडी का समन मिलने पर संजय राउत

Tue, 31 Oct 2023 11:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:14 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के 12 सासंद ऐसे हैं, जिन पर ईडी की तलवार थी, पर अब वो लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। अगर अरविंद केजरीवाल भी भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे भी हरिश्चंद्र बन जाएंगे।

विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut says If Arvind Kejriwal comes to bjp party then he will become Harishchandra
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है। इसपर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने कहा कि जो भी भाजपा के विरोधी हैं, उन्हें चुनाव से पहले किसी भी मामले में फंसाकर जेल में बंद करवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

जो भी भाजपा विरोधी हैं...
दिल्ली के सीएम को ईडी के समन पर सांसद संजय राउत ने कहा, 'जो भी भाजपा विरोधी हैं, उनके नेताओं को चुनाव से पहले वे मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य आरोप लगाकर बंद करवा देंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में सुना है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, फिर भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल के एक मंत्री को भी गिरफ्तार किया गया है। चाहे आप हो, आरजेडी हो, टीएमसी हो, एनसीपी हो या फिर शिवसेना, सभी प्रमुख नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन

ईडी और सीबीआई को काम दिया है
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए सीबीआई और ईडी को काम दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को समन मिला है, लेकिन क्या भाजपा के सभी लोग दूध के धुले हैं? महाराष्ट्र के 12 सासंद ऐसे हैं, जिन पर ईडी की तलवार थी, पर अब वो लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। अगर अरविंद केजरीवाल भी भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे भी हरिश्चंद्र बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी कानून से ऊपर नहीं : धर्मेंद्र प्रधान
वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन मिलने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता है, जो पार्टी यह दावा करती थी कि वह एक जन आंदोलन से आई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह अब बेनकाब हो गई है। उन पर कई आरोप हैं। यह उनकी सरकार की शराब नीति के बारे में है, इसलिए एक सीएम के रूप में उन्हें जवाब देना होगा। एजेंसियां अपना काम करेंगी।'


दो नवंबर को होगी पूछताछ
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्हें दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed