फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MLA Murji Patel says whenever Kunal Kamra comes to Mumbai party will seek answers from him

Kunal Kamra: 'जब भी मुंबई आएंगे, जवाब देना होगा; आज या कल तो आना ही पड़ेगा', कुणाल कामरा को शिवसेना की चेतावनी

Wed, 09 Apr 2025 12:27 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 12:27 PM IST
सार

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा राज्य से भाग रहे हैं। पुलिस द्वारा समन भेजे जाने के बाद भी वह मुंबई नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब भी कामरा मुंबई आएंगे, उनसे जवाब मांगा जाएगा। विधायक ने कहा कि उन्हें आज या कल पुलिस के पास आना ही पड़ेगा। 

विज्ञापन
Shiv Sena MLA Murji Patel says whenever Kunal Kamra comes to Mumbai party will seek answers from him
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स: @kunalkamra88

विस्तार

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को चेतावनी दी है कि जब भी वह मुंबई आएंगे, पार्टी उनसे जवाब मांगेगी। उन्हें 'आज या कल' पुलिस के पास आना ही पड़ेगा। बता दें कि कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर 'देशद्रोही' टिप्पणी करने के मामले में केस का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिवसेना विधायक पटेल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पटेल ने मंगलवार को इस संबंध में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कामरा राज्य में आने से बच रहे हैं। पुलिस ने उन्हें तीन बार समन भेजा है। इसके बावजूद भी वह पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। विधायक ने कहा कि कामरा को 'आज या कल' पुलिस के पास आना होगा। 
विज्ञापन


कामरा राज्य से बाहर भाग रहे: विधायक पटेल
शिवसेना विधायक पटेल ने आगे कहा कि पुलिस के समन भेजने के बाद भी वह मुंबई नहीं आ रहे हैं। वे राज्य से बाहर भाग रहे हैं। विधायक ने कहा कि मुझे पता है कि कामरा को मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। उन्होंने हमें एक प्रति भेजी है। ऐसे कई नोटिस आते-जाते रहते हैं, लेकिन जब भी कामरा मुंबई आएंगे। हम निश्चित रूप से उनसे जवाब मांगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kunal Kamra: बिग बॉस से मिले ऑफर को कुणाल कामरा ने ठुकराया? बोलें- मैं मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करूंगा

उपमुख्यमंत्री शिंदे पर टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं कामरा
बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने सत्ता-विरोधी विचारों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पिछले महीने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टैंड-अप शो 'नया भारत' शुरू किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के खिलाफ 'देशद्रोही' टिप्पणी की, जिसको लेकर वह विवादों में हैं। विधायक पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ खार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1)(बी) (सार्वजनिक रूप से शरारत करने वाले बयान) और 356(2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और विधायक को भेजा नोटिस
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। कामरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक पटेल को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि वह कामरा की याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इस बीच, मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को कामरा को दी गई अंतरिम जमानत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Kunal Karma: कुणाल कामरा की याचिका पर बॉम्बे हॉई कोर्ट में हुई सुनवाई, पुलिस और शिवसेना विधायक को नोटिस जारी

पुलिस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पूछताछ का अनुरोध किया
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने दावा किया है कि शो के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिसके चलते वह मुंबई नहीं आ रहे हैं। कामरा ने कहा कि उन्होंने पुलिस से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पूछताछ करने का अनुरोध किया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed