फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Shiv Sena Minister Sanjay Rathods troubles increase on Tiktok girl Pooja Chavans suicide

टिकटॉक गर्ल पूजा चव्हाण की मौत पर शिवसेना के मंत्री संजय राठौड़ की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 14 Feb 2021 01:35 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 14 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Minister Sanjay Rathods troubles increase on Tiktok girl Pooja Chavans suicide
पूजा चव्हाण आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

पुणे की टिकटॉक गर्ल पूजा चव्हाण की आत्महत्या मामले में शिवसेना के मंत्री संजय राठौड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मामले की विस्तृत जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसमें दखल देते हुए राज्य सरकार और पुणे पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा, दोषी पाए गए तो होगी कार्रवाई
विपक्षी दल भाजपा ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए शनिवार को राठौड़ की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि मामले की जांच होगी और सत्य सामने आएगा। इस संबंध में ठाकरे ने पुणे के पुलिस प्रमुख अमिताभ गुप्ता से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


एक दिन पहले शुक्रवार को विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस ने राज्य के पुलिस महानिदेशक हेमंत नागराले को 11 ऑडियो क्लिप के साथ एक पत्र भेजकर इस घटना की जांच की मांग की थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी राज्य सरकार से पूजा आत्महत्या मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुणे में रह रही बीड जिले के परली की मूल निवासी 22 साल की पूजा चव्हाण ने रविवार आधी रात को बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पूजा अपने भाई के साथ पुणे के हैवन पार्क में रह रही थीं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पूजा के संजय राठौड़ के साथ प्रेम संबंध थे। इस संबंध को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed